रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यवसाय में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

वृषभ : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मिथुन : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कर्क : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

अध्यात्म एवं ज्योतिष में दशमी तिथि का महत्त्व 

सिंह : आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

कन्या : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

तुला : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक : व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

आज करें ये आसान उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

धनु : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

मकर : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कुम्भ : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आज कहीं से रुका धन मिलने के योग है। नौकरी में पदोन्नति के चांस हैं।

मीन : निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

 

Astrology

शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है  व्यावसायिक सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आज आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी।कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी में बदलाव  का योग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। वृषभ : रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप […]

Read More
Astrology

काशी पंचांग : बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है प्रेम-प्रसंग में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों  में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे। वृषभ : नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग […]

Read More