लोकसभा विजय का ट्रेलर होगा निकाय चुनाव : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ / कानपुर/उरई। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज कानपुर देहात तथा उरई जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर हैं। इन चुनावों में भाजपा को बम्पर जीत मिलने जा रही है। जब टे्रलर अच्छा होगा तो फिल्म तो हिट ही होगी। स्थानीय निकाय चुनाव को महायज्ञ बताते हुए लोगों से कमल वाला बटन दबाकर इस चूनावी महायज्ञ में आहुति देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार दी गई एक एक आहुति जाति साम्प्रदाय और बंटवारे की राजनीति करने वाली कांग्रेसी, सपाई और बसपाई मानसिकता का सफाया कर देगी। कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य कर भाजपा के प्रत्याशियों को बडी जीत दिलानी होगी।

कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों में नगर पंचायत व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओ तथा जनपद उरई में भारी संख्या में कार्यकर्ता समागम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार को गति देने के लिए नगर निकायों में भी भाजपा की जीत आवश्यक है। इससे निकायों व सरकार के बीच बेहतर तालमेल होगा जो जनसुविधाओं के विकास के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा। जनता की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए भी एक अच्छी पार्टी के प्रतिनिधि का चुनाव जरूरी है। डॉ  शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले का नजारा कुछ ऐसा होता था कि माताओं बहनों को नित्यकर्म से निवृत्त होने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पडता था। सडकों में गड्ढे तथा बिजली का आभाव यूपी की पहचान बन गए थे पर मोदी-योगी की सरकार ने इन परिस्थितियों को बदल दिया है। आजादी के बाद की विपक्षी दलों की सरकारों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं की। मोदी सरकार ने देश की कमान संभालते ही महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए हर घर में शौचालय का निर्माण , महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारी से बचाने के लिए हर घर में गैस का कनैक्शन पहुचाने की व्यवस्था तथा बीमारी की स्थिति में 5 लाख तक के उपचार की गारन्टी की व्यवस्था की है। इस दिशा में पिछली सरकारों ने सोंचा ही नहीं क्योंकि उन्हें जनता से नहीं कुर्सी से लगाव था। इसके लिए वे जनता को जाति और साम्प्रदाय आदि में बांटकर अपनी राजनीति की रोटी सेंकते रहते थे।

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की सरकारों के समय में डाकुओं और माफियाओं का बोलबाला था पर मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद माफियाओं का सफाया हो गया है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जाति साम्प्रदाय की बात नहीं की बल्कि विकास के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री को हाल ही में मिली धमकी का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शेर हैं और शेर गीदडो की धमकियों से डरा नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐसे त्यागियों के लिए है जिन्होंने अपना जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार के कार्य बिना किसी बाधा के जनता तक पहुचे व लोगों का जीवन बेहतर हो इसके लिए देश व राज्य में भाजपा की सरकार के साथ ही नगरीय निकायों में भी भाजपा का होना जरूरी है। प्रदेश में मोदी योगी सरकारों के कार्यों का नतीजा है कि आज यूपी की छवि ही बदल गई है। आज निवेशक यूपी में निवेश के लिए आतुर है और इसका परिणाम है कि प्रदेश में 33 लाख करोड के निवेश प्रस्ताव आए हैं। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसान को गांव छोडने की नौबत नहीं आए इसके लिए तमाम योजनाए बन रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड  प्रकाश पाल , अध्यक्ष कानपुर देहात एवं  सदस्य विधान परिषद अविनाश चौहान ,  विधायक  पूनम संखवार, पूर्व सांसद  अनिल शुक्ला वारसी , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान , पूर्व नगर पालिका, अकबरपुर अध्यक्ष, ज्योत्सना कटियार जी एवं लालू पांडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे। उरई जनपद के कार्यकर्ता समागम में पूर्व विधायक छोटे सिंह , नगर उपाध्यक्ष राम  राजावत, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश अवस्थी, उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी  रेखा वर्मा  तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More