कुंडली बताएगी शराबी बनने की असली वजह

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


शराब या किसी और तरह के नशे का आदी बनने के बाद हर व्यक्ति कहता है कि उसे बुरी संगत ने इनका आदी बना दिया, वह खुद दूर रहना चाहता था। अक्सर कोई सदमा, कोई खुशी या किसी के साथ को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। सच तो यह है ये सब व्यक्ति की कुण्डली में मौजूद ग्रहों का प्रभाव होता है।
कोई व्यक्ति शराब या नशे का सेवन तभी करता है जब उसकी कुण्डली का चन्द्रमा- राहु के साथ आर्द्रा, स्वाति अथवा शतभिषा नक्षत्र में होता है। कुण्डली में राहु की अन्य स्थिति भी व्यक्ति को शराबी बनाती है।
राहु अगर अपनी नीच राशि वृश्चिक में हो और चन्द्रमा पर शनि, मंगल, केतु की दृष्टि हो तो व्यक्ति को शराब की लत लग सकती है। लेकिन चन्द्रमा पर गुरू की दृष्टि होने पर व्यक्ति नशीली चीजों के सेवन से मुक्त हो सकता है।
जब किसी व्यक्ति की कुण्डली में राहु और शुक्र का संबंध बनता है तो व्यक्ति शराबी हो सकता है। शुक्र अगर नीच का हो तो व्यक्ति शराब एवं अन्य नशीली चीजों का भी आदी होता है।
ज्योतिषशास्त्र में समस्याओं के साथ उनका समाधान भी बताया गया है। यदि शुक्र ग्रह को मजबूत और शुभ बनाएं तो नशे से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए शुक्रवार के दिन व्रत रख सकते हैं।
शुक्रवार को किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री दान दें । एक बोतल में ओपल रत्न रख दें। कुछ दिनों तक इस पानी को पिएं तो शराब की लत छूट जाती है। कटैला और ईरानी फिरोजा भी नशे से मुक्ति दिलाने वाला रत्न है।
इन दोनों रत्नों पर शनि का प्रभाव होता है जो नशे के प्रभाव को कम कर देता है जिससे व्यक्ति धीरे-धीरे स्वयं नशा छोड़ देता है। कटैला के इसी गुण के कारण प्राचीन काल में यूनानी लोग शराब पीकर भी खुद को होश में रखने के लिए कटैला के बर्तन में शराब पीते थे।

Religion

व्रत विवेक कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ

डॉ उमाशंकर मिश्र लखनऊ।  सामान्य जीवन में लोग पूजा-पाठ और व्रत का पालन करते हैं। लेकिन यह नहीं पता होता है कि इस व्रत से क्या लाभ होता है? यदि आप पूजा पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं तो जान लीजिए कि किस दिन किस देवता की पूजा होती है और किसका व्रत रखा जाता […]

Read More
Religion

घर में रखते हैं गंगाजल तो  बरतिए यह सावधानी नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

डॉ उमाशंकर मिश्र घर में हो गंगाजल तो ध्यान रखें कुछ बातें लखनऊ। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घरों में गंगाजल रखते हैं। लेकिन लोग यह नहीं जानते हैं कि घर में गंगाजल रखने से पहले क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। कई बार ऐसी गलती हो जाती है जिससे फल मिलने की वजह नुकसान […]

Read More
Religion

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन तीन पेड़ों की पूजा, अखंड सौभाग्य के साथ धन प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि सावित्री ने अपने पतिधर्म से यमराज को भी अपना निर्णय बदलने पर मजबूर कर दिया था और अपने पति के […]

Read More