हिन्दू पंचांग : गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी में बदलाव

डॉ उमाशंकर मिश्रा


मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।

वृषभ : आज आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी।

मिथुन : आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क : प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।

कुंडली बताएगी शराबी बनने की असली वजह

सिंह : आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या : आज आपके अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है।

तुला : आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।  आप आज ऊर्जा से भरे हैं। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक : आज आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

आम के पत्ते पूजा में शुभ क्यों माने गए हैं, 10 उपयोग

धनु : आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है।  जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

मकर : आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।

कुम्भ : आज कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते हैं।

मीन : आज कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते हैं। आज धन के नये स्रोत जुड़ सकते हैं। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदा हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

Astrology

शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है  व्यावसायिक सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आज आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी।कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी में बदलाव  का योग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। वृषभ : रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप […]

Read More
Astrology

काशी पंचांग : बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है प्रेम-प्रसंग में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों  में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे। वृषभ : नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग […]

Read More