आम के पत्ते पूजा में शुभ क्यों माने गए हैं, 10 उपयोग

डॉ उमाशंकर मिश्रा


लखनऊ। हिन्दू धर्म में पीपल, आम, बड़, गूलर एवं पाकड़ के पत्तों को ही शुभ और पवित्र ‘पञ्चपल्लव’ कहा जाता है। किसी भी शुभ कार्य में इन पत्तों को कलश में स्थापित किया जाता है, या पूजा व अन्य मांगलित कार्यों में इनका अन्य तरीकों से उपयोग होता है। आम के पत्तों को भी शुभ माना गया है। आओ जानते हैं आम के पत्ते के 10 उपयोग।

क्या है शुभ :-  ज्योतिष में आम के पेड़ को मंगल का कारक बताया गया है। यह मेष राशि का पेड़ माना जाता है। इसलिए इसके पत्तों को मांगलिक कार्य में उपयोग करने को शुभ माना गया है। इसके बगैर पूजा पाठ संपन्न नहीं होता है।

आम के पत्तों के 10 उपयोग…

  1. घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के प्रवेश करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।
  2. आप के पत्तों का उपयोग जल कलश में भी होता है। कलश के जल में आम के पत्ते रखकर उसके उपर नारियल रखा जाता है।
  3. यज्ञ की वेदी को सजाने में भी आम के पत्ते का उपयोग होता है।
  4. मंडप को सजाने के लिए भी आम के पत्तों का उपयोग होता है।
  5. घर के पूजा स्थल या मंदिरों को सजाने में भी आम के पत्तों का उपयोग होता है।
  6. तोरण, बांस के खंभे आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परंपरा है।
  7. दीवारों पर आम के पत्तों की लड़ लगाकर मांगलिक उत्सव के माहौल को धार्मिक और वातावरण को शुद्ध किया जाता है।
  8. आप के पत्ते से ही आरती या हवन के बाद जल छिड़का जाता है।
  9. आम के पत्तों की पत्तल और दोने बनाकर उस पर भोजन भी किया जाता है।
  10. वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार आम के पत्तों में डायबिटीज को दूर करने की क्षमता है। कैंसर और पाचन से संबंधित रोग में भी आम का पत्ता गुणकारी होता है। आम के रस से कई प्रकार के रोग दूर होते हैं।

आम के पेड़ का महत्व :- आम का फल बहुत ही अच्छा और सरभरा माना जाता है। इसे फलों का राजा कहा गया है। मांगलिक कार्यो में पंचफल का उपयोग किया जाता है जिसमें एक आम का फल भी होता है। इसके फल की हजारों किस्में हैं जिसे हर कोई खाना चाहेगा। इसके पत्ते और लकड़ियां भी उतती ही महत्वपूर्ण है। आम के पेड़ की लकड़ियों का उपयोग समिधा के रूप में वैदिक काल से ही किया जा रहा है। माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री आदि के हवन में प्रयोग से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। घर में आम की लकड़ी का फर्नीचर कम ही रखना चाहिए। आम की जगह पनस, सुपारी, नान, साल, शीशम, अखरोट या सागौन की लकड़ी का उपयोग करना चाहिए।

Religion

अहं ब्रह्मास्मि…?

अब नाटक खेलने की उम्र नहीं है, अब थोड़ा सच मे जी लेने दो, खुल कर प्रकृति मे सांस लेने दो, जरा पंच महाभूतों को, महसूस करने दो अपने भीतर। पंच प्राणो का पुनर्जागरण होने दो। मै ईश्वर को महसूस करना चाहता हूं, अपने भीतर.. और भीतर.. और भीतर। देखना चाहता हूं,उसका भव्य रूप… बाहर.. […]

Read More
Religion

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज  है, जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व चंद्रदर्शन…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश को चतुर्थी तिथि समर्पित होती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी […]

Read More
Religion

भगवान गणेश के इस मंत्र से घर के सारे कष्ट हो जाएँगे छूमंतर

यदि गजानन के 12 नामों को एक बार में जपना है तो पढ़े ये मंत्र डॉ उमाशंकर मिश्रा सुमुखश्चैकदन्तश्च कपिलो गजकर्णकः। लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायकः।। धूम्रकेतुर्गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजाननः। द्वादशैतानि नामानि यः पठेच्छृणुयादपि।। विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा। संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते।। 1-सुमुख : अर्थात सुन्दर मुख वाले। 2-एकदन्त :  अर्थात एक दांत […]

Read More