ईरानी ने शेट्टार पर किया हमला, पूछा आप हैं किसके नंबर दो

धारवाड़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचारक स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए पूछा कि क्या वे कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार तथा सिद्दारमैया के नंबर दो हैं। श्री शेट्टार ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से BJP की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर BJP छाेड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ईरानी ने शेट्टार से पूछा कि क्या वह कांग्रेस नेताओं शिवकुमार या सिद्दारमैया के लिए नंबर दो हैं। उन्होंने कहा कि वह (शेट्टार) मुझसे उम्र में बड़े हैं। बेहद अनुभवी हैं। जब वह हमारे साथ थे, तो हमने उन्हें सम्मान दिया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। आज मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आप किसके नंबर दो हैं शिवकुमार जी के या सिद्दारमैया जी के? उन्होंने कहा कि इससे दुख होता है और लोग नाराज होते हैं। मंच पर और मंच से बाहर कई लोग हैं, जिन्होंने उन्हें (शेट्टार) को सम्मान दिया है। सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बाद उन्होंने समाज में सम्मान प्राप्त किया और आज, लालच की खातिर उन्होंने अपनों को छोड़ दिया और एक परायी पार्टी (कांग्रेस) में चले गए।

ईरानी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के प्रति वफादार नहीं हो सकते, वे कभी भी जनता के प्रति वफादार नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारी पार्टी के एक नेता (शेट्टार) ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा और दूसरे खेमे (कांग्रेस) में चले गए। जनता सब कुछ जानती है। मैं हुबली-धारवाड़ के लोगों को बताना चाहता हूं कि जो लोग अपने धर्म, परिवार के नहीं हो सकते वो कभी भी जनता के नहीं हो सकते हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है और मतगणना 13 मई को होगी। (वार्ता)

National Religion

बैंगलोर चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत और ATLANTA KAASHHYAP की भविष्यवाणी ‘छिपे हुए मास्टर स्ट्रोक’!

“गजब की गणना, भविष्य की भविष्यवाणी में जल्द ही नंबर वन होगा भारत! ATLANTA KAASHHYAP” “भविष्य की भविष्यवाणी के लिए जल्द ही भारत पूरी दुनिया में नंबर एक होगा, ATLANTA KAASHHYAP” “भारत की एक ऐसी लड़की जिस की हर बात 300% सच हो जाति है, मगर कैसे? समय से बहुत पहले ही कैसे कोई इंसान […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ से प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ राज्य सरकार के आदेश पर यह कहते हुए […]

Read More
National

वंदे भारत ट्रेन की तर्ज़ पर शुरु होगी वंदे मेट्रो : वैष्णव

पुरी-हावड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देशभर में रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो रही है और अब इसी तर्ज पर नगरों तथा महानगरों के आसपास के लोगों को अगले साल मार्च से ‘वंदे मेट्रो’ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैष्णव ने गुरुवार को पुरी से […]

Read More