राजभवन की एक शाम अन्न के साथ

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने अन्न के प्रति लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल की। उनकी प्रेरणा से राजभवन की एक शाम अन्न के साथ रही। इस शाम के व्यंजन खास थे। इनमें रागी, बाजरा,कोंदो के लड्डू, बाजरे की खीर, ज्वार के ढोकले, मल्टीग्रेन पोहा, बाजरे की चाट, सांवा की खीर और पुए शामिल थे। कुछ दशक पहले तक य़ह व्यंजन भारतीय जीवन शैली में शामिल हुआ करते थे। रसोई से इनकी ही सुगंध बिखरती थी। राजभवन एक बार फिर उन्हीं व्यंजनों से महक उठा। राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत महिलाओं द्वारा बनाए मोटे अनाज-श्रीअन्न से बने व्यंजनों का आंनद लिया। ये व्यंजन राजभवन में कार्यरत महिलाएं अपने घरों से बनाकर लाई थीं। उन्होंने सभी सहकर्मियों के लिए इन व्यंजनों को परोसा। मोटे अनाज के स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगन्ध में अनायास ही सहकर्मी इन व्यंजनों को बनाने की विधि पूँछते नजर आए।

राज्यपाल ने विविधतापूर्ण व्यंजनों की रैसिपी बुक बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यंजनों के स्वाद घर के बच्चों में विकसित करें, जिससे वे पौष्टिकता प्राप्त करे। स्वस्थ और मजबूत बने। प्रधानमंत्री ने जब विश्व पटल पर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव रखा, तो पूरे विश्व ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। शीर्ष नेतृत्व हमेशा बड़े स्तर पर सबकी बेहतरी के लिए सोचता है। राज्यपाल ने राजभवन के पुरूष कर्मियों को भी मोटे अनाज के व्यंजन निर्माण के लिए प्रेरित किया। महिला कर्मचारी रीता यादव की चटनी पर लिखी कविता भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी सहित राजभवन के महिल एवं पुरूष कर्मचारी उपस्थित रहे।

Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More
Central UP

CRIME UPDATE: मारा गया था युवक गले और शरीर में मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आया सामने, चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला एक बार फिर सिर उठाने लगे क्रिमिनल, बढ़ने लगीं हत्या और जुर्म की घटनाएं ए अहमद सौदागर लखनऊ। बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय रामनरेश की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई थी, उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। जांच पड़ताल कर रही […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More