कूनो में एक और चीते की मृत्यु

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज उदय नाम के एक चीते की मृत्यु हो गयी। पिछले माह ही राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा चीता की मृत्यु हो गयी थी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी जे एस चौहान ने उदय नाम के नर चीते की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके आज सुबह अचानक अस्वस्थ दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञो ने भी उसके स्वास्थ्य की जांच की। उसका इलाज भी किया गया, लेकिन अपरान्ह बाद उसने दम तोड़ दिया। इस चीते की उम्र लगभग छह वर्ष बतायी गयी है। इसकी मृत्यु के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है। पिछले माह लगभग पांच वर्ष की आयु वाली मादा चीता की मृत्यु हुयी थी। उसके किडनी में संक्रमण था।

देश में लगभग सात दशक पहले चीता विलुप्त हो चुके थे। इन्हें फिर से बसाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पिछले वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने जन्मदिन पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान आए थे और नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को उद्यान में छोड़ा गया था। इसके बाद फरवरी माह में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाकर छोड़े गए थे।

इस तरह देश में चीता बसाने के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कुल 20 चीते छोड़े गए थे, जिनमें से दो की मृत्यु हो गयी है। हालाकि 29 मार्च को एक मादा चीता ने चार शावकों को भी जन्म दिया है। देश में चीता को फिर से बसाने की इस परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य के वन विभाग के अलावा केंद्रीय स्तर पर विशेषज्ञों का दल भी लगातार नजर रखे हुए है। चीतों के प्रत्येक कदम की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों की मदद भी ली जा रही है। (वार्ता)

Chhattisgarh Madhya Pradesh

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत: प्रचंड

इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है।  प्रचंड ने यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कल उनके सम्मान में इंदौर में दिये गये रात्रि […]

Read More
Madhya Pradesh

BJP नेता दीपक जोशी शनिवार को थाम सकते हैं ‘पंजा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या से विधायक रह चुके जोशी काफी दिनों से प्रदेश BJP संगठन से नाराज चल […]

Read More
Madhya Pradesh

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में अनोखे ढंग से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

इंदौर कार्यालय में अनुप्रिया का फेस मास्क पहनकर, साड़ी एवं कुर्ते पैजामे में पहुंचे युवा मंच कार्यकर्ता  इंदौर। उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय राजनीतिक दल, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कार्यालय में बेहद धूमधाम और अनोखे ढंग से मनाया गया। पार्टी […]

Read More