‘मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा मित्र, मोदी से अच्छा नेता नहीं’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस की नेता एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज आरोप लगाया कि वह ईद के दिन रामनवमी जैसा सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहीं हैं लेकिन देश के मुसलमानों को पता है कि उनके लिए दुनिया में भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा मित्र और श्री नरेन्द्र मोदी से अच्छा नेता कोई नहीं हैं। BJP के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज यहां अपने निवास पर ईद मिलन समारोह में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज ईद का दिन है और ईद का मतलब होता है खुशी। ईद के मौके पर उन्होंने मुल्क की तरक्की की दुआ की है।

हुसैन ने सुश्री बनर्जी के देश के बंटवारा होने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, भारत का संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है। मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा कोई देश नहीं है, हिन्दू से अच्छा कोई मित्र नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी से अच्छा कोई नेता नहीं है। देश में पूरी तरह से अमन, शांति एवं भाईचारा है। उन्होंने कहा कि लेकिन ममता दीदी ईद के दिन, रामनवमी जैसा तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहीं हैं। आपके बयान से देश में कोई बंटवारा नहीं हो सकता है। भारत में किसी को किसी से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए भारत एक आदर्श देश है जहां बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यक सभी को समान अधिकार हासिल हैं और भारत के मुसलमान किसी के बरगलाने में आने वाले नहीं हैं। भारत में अक्षय तृतीया और ईद के त्योहार मिल जुल कर मना रहे हैं और एक दूसरे के गले मिल रहे हैं। भारत सबका साथ सबका विकास के मंत्र से आगे बढ़ रहा है। यहां की मिट्टी में वो ताकत है कि कोई देश को तोड़ ही नहीं सकता।

BJP प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के नेतृत्व में ईद कितनी शांति एवं हर्षोल्लास से मनायी जा रही है। कहीं कोई अशांति या दंगा नहीं है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला के बयान के बारे में पूछे जाने हुसैन ने कहा कि उनके बयानों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। जहां तक हमले का सवाल है तो जो भी लोग हमले में शामिल थे, वे कतई बख्शे नहीं जाएंगे।

आतंकवादी संगठन अल कायदा के कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या के बारे में जिहाद की धमकी दिये जाने के बारे में कहा कि अलकायदा को समझ लेना चाहिए कि भारत में उसका बीज तक नहीं पनप सकता है क्योंकि देश में जो मुसलमान रह रहे हैं, वे द्विराष्ट्र के सिद्धांत को खारिज करके यहां अमन चैन भाईचारे से रह रहे हैं। यहां रामनवमी एवं हनुमान जयंती पर भी मुसलमान हिन्दू श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाते हैं। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा अतीक अहमद के हत्यारे को गोडसे की औलाद बताये जाने के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुसैन ने कहा कि ओवैसी आखिर किसकी तुलना महात्मा गांधी से करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More