पूर्व सांसद त्रिलोचन कानूनगो का ओडिशा में निधन

भुवनेश्वर। ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं जगतसिंहपुर के पूर्व सांसद त्रिलोचन कानूनगो का शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कानूनगो को दिल का दौरा पड़ने और मस्तिष्काघात होने के बाद 30 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह सात बजे उनका निधन हो गया।

कानूनगो बीजू जनता दल के टिकट पर तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे। वह एक बार कटक नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ राजनेता त्रिलोचन कानूनगो के निधन से दुखी हैं। जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More