जमीन खाली करने के लिए अमर्त्य सेन को विश्व भारती का नोटिस जारी

कोलकाता। विश्व भारती विश्वविद्यालय (वीबी) के अधिकारियों ने नोबल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 13 डेसीमेल जमीन को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। विश्वविद्यालय ने जमीन को छह मई या नोटिस जारी होने से 15 पन्द्रह दिन के भीतर खाली करने को कहा गया है। उसने जमीन खाली नहीं करने पर जबरदस्ती खाली कराने की धमकी भी दी है।

सेन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर शहर के शांति निकेतन में प्रवास के बाद से अपने पैतृक घर प्रातिची में रहते हैं। प्रातिची परिसर में 13 डिसमिल जमीन का टुकड़ा दिनों में सेन और विश्वविद्यालय के बीच विवाद का विषय रहा है। विश्वभारती ने दावा किया है कि सेन ने अवैध रूप से भूमि पर कब्जा कर लिया है जबकि सेन ने बार-बार कहा है कि वह जमीन के असली मालिक है।

नोटिस में कहा गया है कि सेन और सभी संबंधित व्यक्तियों को उक्त परिसर से बेदखल किया जायेगा और यदि आवश्यक हुआ तो बल का उपयोग किया जा सकता है। नोटिस में कहा गया है, यह निर्णय किया गया है कि परिसर के उत्तर-पश्चिम कोने में 50 फीट गुना 111 फीट के डाइमेंशन वाली 13 डेसीमल भूमि वापस ली जानी है। नोटिस में कहा गया है कि वह परिसर में 1.25 एकड़ भूमि पर कानूनी रूप से पट्टे की शेष अवधि के लिए कब्जा कर सकता है। लेकिन उसके पास 1.38 एकड़ भूमि पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। यह नोटिस संयुक्त रजिस्ट्रार आशीष महतो ने जारी किया है। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More