किस राशि के लोग बन सकते हैं परफेक्ट पार्टनर और किससे बिगड़ सकता है रिश्ता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


ज्योतिष के अनुसार, विपरीत या शत्रु राशि के जातक से विवाह होने पर दांपत्य जीवन में मदभेद होते हैं, इसलिए ज्योतिष राशियों के मिलान पर जोर देते हैं, जिससे कि जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहें और सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करें।

विपरीत या शत्रु राशि के साथ शादी करने से वैवाहिक जीवन बन सकता है क्लेश।

मीन राशि के लिए मेष और वृश्चिक राशि के पार्टनर होते हैं बेहतर।

वृष, कन्या व मकर के लिए मिथुन, तुला व कुंभ राशि वाले होते हैं शत्रु।

शादी-विवाह को लेकर बड़े-बुजुर्गों से हम अक्सर ये सुनते आए हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और इन्हें धरती पर मिलना होता है। साथ ही जिस व्यक्ति के साथ आपका विवाह होता है, उससे आपका रिश्ता केवल इस जन्म नहीं, बल्कि अगले सात जन्मों के लिए बंध जाता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है वैवाहिक जीवन में इतने मदभेद और कड़वाहट आ जाते हैं कि रिश्ता इस जन्म में भी नहीं टिक पाता, इसलिए ज्योतिष हमेशा ही जीवनसाथी के लिए राशियों के मिलान पर जोर देते हैं। फिर चाहे वह लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। यदि आपने शत्रु या विपरीत राशि के जातक से शादी कर ली तो आपका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है।

किसके लिए कौन सी राशि है परफेक्ट

मेष- मेष राशि के जातकों के तुला राशि के जीवनसाथी सबसे परफेक्ट होते हैं।

वृष- वृष के लिए वृश्चिक राशि सबसे लकी मानी जाती है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को वृष, तुला और सिंह राशि का पार्टनर चुनना चाहिए।

कर्क- ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए सिंह, मेष और धनु राशि के जीवनसाथी बेस्ट होते हैं।

सिंह- सिंह राशि के जातक यदि कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि को पार्टनर बनाते हैं इसका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण होता है।

कन्या- कन्या राशि के लिए वृष राशि के पार्टनर सबसे अच्छे होते है। दोनों राशियों के बीच खूब सामंज्य होता है।

तुला- इस राशि के लिए जातकों के लिए मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के पार्टनर लकी होते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन वृष, धनु और मीन राशि के पार्टनर के साथ सफल होता है।

धनु- सिंह और मेष राशि के पार्टनर धनु राशि के लिए बेहतर साबित होते हैं।

मकर–  मकर राशि के लिए कर्क, तुला और वृष राशि के जीवनसाथी  सबसे अच्छे होते हैं।

कुंभ-  सिंह और वृष राशि के पार्टनर कुंभ राश के जातकों के लिए बेस्‍ट साबित होते हैं।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए  मेष और वृश्चिक राशि के पार्टनर बेहतर होते हैं।

घर में सुख-शांति के लिए करें ये काम

जानें किस राशि से हो सकती है आपकी शत्रुता

मेष, सिंह व धनु राशि- मेष, सिंह व धनु राशियों के  कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों से शत्रुता रहती है। ये अगर जीवनसाथी बन जाए तो जीवनभर एक दूसरे से असंतुष्ट रहते हैं।

वृष, कन्या व मकर राशि- इस राशि के जातकों की मिथुन, तुला व कुंभ वालों के साथ शत्रुता रहती है।

मिथुन, तुला व कुंभ राशि- ये राशियां सभी के साथ मित्रता निभा सकती है लेकिन वृष, कन्या व मकर राशि वालों के साथ इनकी खूब शत्रुता होती है।

कर्क, वृश्चिक व मीन राशि- इन राशियों का मेष, सिंह व धनु राशि वालों जातकों से शत्रुता रहती है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Religion

महाअष्टमी और महानवमी को करें ऐसे आसान उपाय, जीवन में जीत के सभी मंत्र मिलेंगे यहां

केवल यह छोटी सी पूजा और उपाय बना देगा आपके जीवन को सुखमय, शांतिमय और लक्ष्मीमय डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी और नवमी की पूजा की विधि थोड़ी सी अलग है। कहा जाता है कि मां महागौरी की पूजा से मिलती है मन की शांति। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी […]

Read More
Religion

नवरात्रि विशेष: दंडकारण्य में नौ ऋषि करते रहे हैं देवियों की उपासना, महानदी किनारे आज भी मौजूद हैं इनके आश्रम

हेमंत कश्यप/जगदलपुर बस्तर का पुराना नाम दंडकारण्य है और किसी जमाने में यहां एक दो नहीं पूरे नौ महान ऋषि आश्रम बना कर देवी आराधना करते थे। उनके आश्रम आज भी मौजूद है किंतु जानकारी के अभाव में जन सामान्य इन ऋषियों की तपोस्थली नहीं देख पा रहे हैं। दंडकारण्य क्षेत्र पहले काफी बड़ा था, […]

Read More
Religion

‘दुर्गा’ शब्द का अर्थ है ‘अपराजेय’ यानी जीवन में कभी न हारने के लिए करें ये व्रत

जानें कैसे होगी चैत्र दुर्गा अष्टमी व्रत और क्या है इस व्रत का महत्व राजेंद्र गुप्ता जयपुर। दुर्गा अष्टमी व्रत देवी शक्ति (देवी दुर्गा) को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है। मासिक दुर्गा अष्टमी एक मासिक कार्यक्रम है जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (8वें दिन) को मनाया […]

Read More