- प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने दिया मनोनयन पत्र
लखनऊ। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने शारदानगर रश्मिखंड निवासी सूर्यपाल सिंह (एसपी सिंह) को पार्टी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि एसपी सिंह की नियुक्ति से पार्टी को विशेष बल मिलेगा। इसके साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।
ये भी पढ़े
आरपीआई आठवले के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनोनीत प्रदेश महामंत्री एसपी सिंह अपनी राजनैतिक एवं सांगठनिक योग्यता के आधार पर प्रदेश में पार्टी को विस्तारित करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को कार्यान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में आपके लिए गए कार्यों की 90 दिनों के बाद समीक्षा की जाएगी। सिंह के मनोनयन पर तमाम पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी।
