CBI ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए जारी किया समन, AAP की तीखा पलटवार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए समन जारी किया। वहीं AAP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिले समन से भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उनकी मुहिम नहीं रुकेगी। CBI सूत्रों ने आज बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली आबकारी नीति-2021-22 में कथित अनियमितताओं के मामले में रविवार को पूछताछ के लिए CBI के यहां स्थित मुख्यालय में बुलाया गया है।

गौरतलब है कि इसी आरोप में ‘AAP’ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में नौ को मार्च को CBI मामले में न्यायिक हिरासत के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सिसोदिया फिलहाल CBI और ED द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। CBI द्वारा दर्ज मामले में विशेष अदालत में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जहां न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की एकल पीठ ने CBI को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगी।

CBI ने आरोप लगाया था कि  सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। CBI ने पिछले साल 17 अक्टूबर को भी सिसोदिया से पूछताछ की थी। CBI ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया और अन्य 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दूसरी ओर CBI की ओर से केजरीवाल को मिले समन के बाद पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि AAP की सरकार और AAP पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। देश के सामने AAP के काले कारनामे को उजागर करने का काम केजरीवाल ने जो शुरू किया है वह जारी रहेगा। उन्होंने कहा, किश्री केजरीवाल के ख़िलाफ़ कार्रवाई की साज़िश से उनकी आवाज़ नहीं दबेगी। उनकी आवाज़ एक-एक घर और मोहल्ले तक पहुँचेगी। AAP के संयोजक ने दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के दोस्त की कंपनी में लगा लाखों करोड़ दरअसल प्रधानमंत्री का ही है उसी दिन से केजरीवाल के ख़िलाफ़ साज़िश रचा जाने लगा।

‘AAP’ नेता ने कहा कि जिस केजरीवाल ने पूरे देश को शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिया है उनका मुहिम किसी नोटिस से नहीं रुकने वाली है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और BJP से सवाल करते हुए कहा, कि अगर AAP को आम आदमी पार्टी से इतनी ही नफरत है और देखना पसंद नहीं करते हैं तो सर्वश्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन समेत सभी को खुलेआम जहर की पुड़िया दे दें। आखिर यह नाटक क्यों कर रहे हैं?  ED  की जांच के नाम पर क्यों इतना ड्रामा किया जा रहा है?  सिंह ने कहा कि देश के अंदर जांच एजेंसियां न्यायालय को गुमराह कर रही हैं। जब न्यायालय जमानत रद्द कर रहा है तो इसी को आधार बनाया जा रहा है। न्यायालय के जमानत रद्द करने के आदेश में उल्लेखित है कि सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट करके सबूत मिटाए। BJP की ED श्रभ् सिसोदिया के घर में काम करने वाले चपरासी, क्लर्क, परिवार और स्टाफ के लोगों का IMEI नंबर बताकर कह रही है कि उन्होंने फोन नष्ट कर दिए। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More