पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम पर छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव गिरफ्तार!

गिरफ्तार महाठग विनोद के साथ काम करने वाले भोजपुरी कलाकारों में खेसारी लाल, अंजना भी शामिल,


लखनऊ। पहले हिंदुस्तान अस्पताल के नाम पर फर्जी अस्पताल चलाकर गिरफ़्तार हो चुका भोजपुरी अभिनेता अपनी जालसाजी और काले कारनामों से बाज नहीं आया और पुनः सैकड़ों छात्रों के भविष्य के साथ इस बार पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम पर लगभग 600 छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठा। बरेली के इस इंस्टिट्यूट में किसी भी छात्र के किसी भी सेमेस्टर की कोई परीक्षा लिए बगैर ही अगली कक्षा में दाखिला दे दिया जाता था। कई छात्र जब परीक्षा के बाबत दबाव बनाते तो उनसे कहा जाता कि आगे बहुत ही जल्द परीक्षा होगी तब तक अगली कक्षा में पढ़ाई शुरू कर दो। और इसी तरह से मेडिकल शिक्षा के नाम पर यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा था ।

विदित हो कि बरेली के पीलीभीत रोड में बन्नुवाल कालोनी में संचालित पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर गुरुवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर इस मामले का उद्भेदन किया। जब इस इंस्टीट्यूट के मान्यता सम्बंधित कागज स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने आरोपियों से मांगा तो इनलोगों के पास दिखाने के लिए कुछ था ही नहीं। ये लोग उसी फर्जी तरीके से छात्रों के रजिस्ट्रेशन किया करते थे व फर्जी तरीके से ही सर्टिफिकेट भी दिया करते थे। इस इंस्टिट्यूट के बारे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई थी। उसी आलोक में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले के गहन जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे।

ऐसे में गुरुवार की दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर फर्जी एमडी विनोद यादव को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया की इस इंस्टिट्यूट में किसी भी कोर्स के लिए कोई तय फीस नहीं थी। दलाल लोगों को अपने जाल में फांसकर लोगों को लाते थे व अपना कमीशन लेकर चंपत हो जाते थे। ऐसे में कई कोर्स के लिए लाखों रुपये फीस के नाम पर इन जालसाजों ने उगाह लिए हैं।

यह विनोद यादव पूर्व में भी अपने आप को बच्चों का डॉक्टर बताकर हिंदुस्तान अस्पताल नाम से ठगी करते हुए पकड़ा गया था तब भी उस अस्पताल को पुलिस प्रशासन ने बन्द कराया था। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर विनोद यादव अंजना सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म गुंडा में नजर आय था उस की तीन फिल्म बनकर तयारी है। गिरफ्तार महाठग विनोद यादव के साथ काम करने वाले भोजपुरी कलाकारों में खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह भी शामिल हैं।

Entertainment

भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

नया पड़ाव ले चुका है नया मोड़, डबल मज़ा और एक नई शैतान की एंट्री के साथ शुरू हुआ बालवीर लेवल-दो लखनऊ। डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी के चहेते शो, बालवीर के पहले लेवल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इससे प्रेरित होकर चैनल ने अब दर्शकों के लिए बालवीर के […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद, स्वरा भास्कर ने अपनी अगली फिल्म “मिसीज फलानी” की शूटिंग पूरी की,

लखनऊ। अगर कोई एक अभिनेत्री है जो पर्दे पर अपने साहसी, प्रयोगात्मक शिल्प के लिए जानी जाती है, तो वह कोई और नहीं बल्कि स्वरा भास्कर हैं। आश्चर्यजनक प्रदर्शनों की पोस्टर गर्ल स्वरा ने हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी। स्वरा […]

Read More
Entertainment

यश कुमार की फिल्म “एक था जोकर”, का फर्स्ट लुक आउट

लखनऊ। सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम “एक था जोकर” है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ […]

Read More