‘समर सिंह 14 दिन भी जेल में नहीं रहेंगे’, वकील ने गिनाए वो प्वाइंट, जिनके आधार पर मिल जाएगी बेल

लखनऊ। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आकांक्षा के परिवार ने समर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं समर सिंह के वकील का कहना है कि 14 दिन से पहले उनकी जमानत हो जाएगी क्योंकि आरोपों में कोई जान नहीं है। समर सिंह को जेल भेजे जाने के बाद उनके वकील आशीष सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि किस आधार पर उनको बेल की पूरी उम्मीद है। आशीष सिंह ने कहा कि हम निर्दोष होने की बात रखते हुए बेल मांगेगे। बेल मिली तो ठीक नहीं तो सेशन में जमानत की अर्जी देंगे।

 परिवार के आरोपों में कोई दम नहीं: समर के वकील

आशीष सिंह ने कहा कि आकांक्षा की मां और परिवार के सदस्यों ने जो आरोप समर सिंह पर लगाए हैं, वो निराधार हैं। आरोप किस वजह से लगाए जा रहे हैं, वो समझ से परे हैं। उनके आरोपों की जांच विवेचक करेगा, जो होगा सामने आएगा। अभी तक हमारे सामने किसी भी आरोप का कोई सबूत नहीं आया है। समर सिंह और आकांक्षा के रिलेशन के सवाल पर आशीष सिंह ने कहा कि हम उनके रिलेशन के बारे में नहीं जानते। दोनों लोग एक ही संस्था से जुड़े हैं तो रिलेशन भी हो सकता है। इस पर हमें जानकारी नहीं है।

 तीन आरोप हैं समर सिंह पर-मोलेस्टेशन, मिस यूज और एक्सटोर्शन

आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर बेटी के पैसे ना देने के आरोप लगाए हैं। इस पर समर के वकील ने कहा कि दोनों के बीच कोई लेनदेन था, ऐसा अभी तक तो नहीं लगता है। अगर कोई लेनदेन हो रहा था तो दूसरा पक्ष उसे जब प्रस्तुत करेगा तो हम उसका जवाब देंगे। वकील का कहना है कि तीन साल या दो साल से आकांक्षा के पैसे समर सिंह नहीं दे रहे थे तो क्यों उन्होंने कोई शिकायत क्यों नहीं की। क्या उन्होंने कमिश्नर, एसपी, थाने में कहीं कोई एक पत्र भी दिया कि मेरे साथ ये हो रहा है? कहीं कोई पत्र है तो दिखाएं, अब उनकी मौत के बाद मां कुछ भी आरोप लगा दें, उससे क्या होता है। आरोप लगाना तो आसान है। आकांक्षा की मां का कहना है कि रसूखदार लोग थे इसलिए हमने FIR नहीं कराई। इस पर समर सिंह के वकील कहते हैं कि रसूखदार लोग थे इसलिए FIR नहीं हुई। ये माना जा सकता है लेकिन कोई शिकायती पत्र तो दिया होगा, कार्रवाई होना ना होना बाद की बात है। कोई एप्लीकेशन किसी अफसर या थाने में दी गई तो उसका रिकॉर्ड दीजिए।

जुड़वां बच्चों की कुंडली होती है समान, फिर क्यों भविष्य में होता है अंतर?

मारपीट करते थे समर सिंह?

समर सिंह आकांक्षा से मारपीट करते थे, ऐसा भी उनकी मां ने कहा है। इस पर समर के वकील ने कहा कि इसका भी कोई साक्ष्य नहीं है। अगर कोई सबूत है तो उसे पेश करें। ऐसे कह देने से तो कुछ नहीं होता है। कोई कुछ भी कह सकता है।

आप कैसे समर सिंह को बेकसूर साबित करेंगे

समर के वकील ने कहा कि मैं अपने मुवक्किल को बेसकूर साबित करूंगा क्योंकि मेरे पास मेडिकल है। दूसरा हैंगिंग का साक्ष्य है। दूसरे पक्ष के पास कोई आधार नहीं हैं, एक भी साक्ष्य नहीं है। जिससे ये कहीं भी साबित हो कि समर सिंह इसमें शामिल हैं।

घटना के दिन समर सिंह कहां थे?

आकांक्षा की मौत के दिन समर सिंह कहां थे, इस पर उनके वकील ने कहा, समर सिंह बाहर थे, शहर के बाहर थे। वो होते तो सीसीटीवी में दिखते। ये नहीं बताऊंगा कि वो किस शहर में थे लेकिन वो वाराणसी से बाहर थे। वकील आशीष सिंह का कहना है कि उनके मुवक्किल निर्दोष साबित होंगे। उनको 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। हमको विश्वास है कि 14 दिन उनको जेल में नहीं रहना पड़ेगा। 14 दिन से पहले ही समर सिंह की जमानत हो जाएगी!

Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More
Analysis Politics Raj Dharm UP

जौनपुरः BJP के लिए सबसे कठिन डगर, यहां से पं. दीनदयाल उपाध्याय भी चुनाव गए थे हार

आजादी के बाद पहली बार जौनपुर से चुनाव से गायब रहेगा कांग्रेस का ‘हाथ’, छह बार जीत चुकी है कांग्रेस चार बार जौनपुर से जीत पाने वाली BJP का प्रत्याशी अकेले मैदान में, मछलीशहर अभी घोषित नहीं विपक्ष ने नहीं खोला है पत्ता, SP के साथ-साथ BSP ने भी नहीं उतारा है अपना प्रत्याशी, चर्चाएं […]

Read More