मोदी ने BTR में की सफारी, ऑस्कर विजेता बोमन-बेली से बात

मैसूरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व (BTR) में छलावरण वाले कपड़े और टोपी पहने सफारी करते नजर आए। मोदी ने BTR में 22 किलोमीटर की सफारी के बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के सीमावर्ती चामराजनगर जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (MTR) में थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे और ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र ’द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के मुख्य सितारों बोमन-बेली युगल के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री का यह दौरा सफारी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। उन्होंने संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और एसएचजी के साथ बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि चुनावी राज्य कर्नाटक में मोदी का यह 8वां दौरा है और उन्होंने वन्यजीव अभयारण्य में दो घंटे बिताए। BTR के अधिकारियों ने बताया कि नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर बांदीपुर टाइगर रिजर्व में और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बाद मोदी ने तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का दौरा किया और ऑस्कर विजेता सितारों के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने हाथी शिविर के महावतों और कावड़ियों के साथ भी बातचीत की।

कर्नाटक में मैसूरु-ऊटी राजमार्ग पर विशाल पश्चिमी घाटों के सुरम्य परिवेश के बीच स्थित BTR नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उत्तर पश्चिम में कर्नाटक के राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागराहोल) है। इसके उत्तर में तमिलनाडु का मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य है। दक्षिण और दक्षिण- पश्चिम में केरल का वायनाड वन्यजीव अभयारण्य है। कभी पूर्व महाराजाओं के निजी शिकार के मैदान और नीलगिरि की तलहटी में बसे, बांदीपुर में बाघों के साथ एक लंबा रिश्ता रहा है। पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां और वनस्पतियों की विविधता इसके आकर्षण को बढ़ाती है। बांदीपुर में सागौन, शीशम, चंदन, भारतीय-लॉरेल, भारतीय किनो पेड़, विशाल गुच्छेदार बांस सहित इमारती लकड़ी के पेड़ों की एक विस्तृत श्रृंखला है। (वार्ता)

National Religion

बैंगलोर चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत और ATLANTA KAASHHYAP की भविष्यवाणी ‘छिपे हुए मास्टर स्ट्रोक’!

“गजब की गणना, भविष्य की भविष्यवाणी में जल्द ही नंबर वन होगा भारत! ATLANTA KAASHHYAP” “भविष्य की भविष्यवाणी के लिए जल्द ही भारत पूरी दुनिया में नंबर एक होगा, ATLANTA KAASHHYAP” “भारत की एक ऐसी लड़की जिस की हर बात 300% सच हो जाति है, मगर कैसे? समय से बहुत पहले ही कैसे कोई इंसान […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ से प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ राज्य सरकार के आदेश पर यह कहते हुए […]

Read More
National

वंदे भारत ट्रेन की तर्ज़ पर शुरु होगी वंदे मेट्रो : वैष्णव

पुरी-हावड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देशभर में रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो रही है और अब इसी तर्ज पर नगरों तथा महानगरों के आसपास के लोगों को अगले साल मार्च से ‘वंदे मेट्रो’ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैष्णव ने गुरुवार को पुरी से […]

Read More