
- यूपी PCS परीक्षा में सफल होकर बढ़ाया माता पिता का मान
लखनऊ। जेल मुख्यालय से सेवानिवृत्त DIG वीपी त्रिपाठी के पुत्र ने यूपी PCS की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर माता-पिता का सम्मान बढ़ा दिया। राजधानी के गोमतीनगर में रहे वाले रिटायर DIG जेल वीपी त्रिपाठी व उनकी धर्मपत्नी सरिता त्रिपाठी का कौस्तुभ त्रिपाठी ने डिप्टी SP पद पर चयन पाकर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया। यूपी, PCS परीक्षा में सफलता हासिल कर रिटायर डीआईजी जेल के पुत्र ने माता-पिता के साथ ही जेल विभाग का नाम भी रोशन कर दिया। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों की भारी भीड़ लग गई। बेटे की कामयाबी को देख कर माता पिता की खुशी से आखों में पानी आ गया।
कौस्तुभ त्रिपाठी ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल हुआ है। कौस्तुभ अपने माता- पिता वीपी त्रिपाठी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे बचपन से ही उन्होंने अपने पिता के कार्यशैली को देखा है। जिसे प्रेरणा लेकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सम्मिलित होते हुए शानदार सफलता हासिल कर डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए हैं।