मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर मोदी ने उनके ‘संघ सेवा’ का सम्मान किया है: शाहनवाज़ आलम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव जी को भाजपा सरकार ने उनकी ‘संघ सेवा’ के लिए मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार दिया है। कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व अब खत्म होने को है। मुसलमान लोकसभा चुनाव में पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं। वहीं पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी अखिलेश यादव के सजातीय मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा भाजपा में चला गया था। ऐसे में अब सपा की राजनीतिक भूमिका खत्म हो गयी है। उसे भाजपा को जितनी मदद पहुंचानी थी वो पहुंचा चुकी है। इसीलिए अब भाजपा ने मुलायम सिंह यादव जी को परणोपरानंत पद्म विभूषण देकर उनके ‘संघ सेवा’ के लिए पुरस्कृत किया है। इसी एहसान के बदले मुलायम सिंह जी के परिवार पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले को भी बन्द कर दिया गया।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह जी ने संसद के अंदर कहा था कि वो चाहते हैं कि मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें। यह अपने सजातीय वोटरों को भाजपा को वोट करने का संकेत था और इसी वजह से बसपा से गठबंधन के बावजूद वो मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, रामपुर, आजमगढ़ जैसे मुस्लिम बहुल सीटें ही जीत पाये और सजातीय बहुल बदायूं और कन्नौज से अखिलेश जी के भाई और पत्नी तक चुनाव हार गए।

वहीं बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी आरोपियों लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी ऋतंभरा, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी और विष्णु हरि डालमिया व अन्य के खिलाफ़ मुकदमों को भी कमज़ोर करके उन्होंने संघ की काफी मदद की थी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार ग्रहण करते समय अखिलेश यादव जी का यह कहना कि नेता के विचारों और कार्यों का सम्मान हुआ है बिल्कुल सही है। यह विचार और कार्य हमेशा से संघ के एजेंडे को सूट करता था। मुसलमान इसे खूब अच्छी तरह समझ रहे हैं।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जनता को बरगलाने का नया प्रपंचः पुलिस को हड़काओ, वीडियो वायरल कराओ

देवरिया विधायक के बाद कानपुर विधायक ने पुलिस पर झाड़ा रौब, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश में कदम-दर-कदम बदलती सियासत, मूल मुद्दे पर नेता बेफिक्र आरके मिश्र/लखनऊ यूं तो उत्तर प्रदेश की सियासत में शुरू से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। साल 2017 से आई ‘भगवा’ सरकार ने माफिया का ऐसा मानमर्दन किया कि वो […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बढ़ेगी यूपी की विद्युत आपूर्ति, जल्द शुरू होगी 660 मेगावाट की एक इकाई

ओबरा में निर्माणाधीन दो में से एक ईकाई 30 जून को शुरू कर सकती है विद्युत उत्पादन यूपी की विद्युत सप्लाई को सुधारने के योगी सरकार के प्रयासों को मिला फल लखनऊ । प्रदेश में विद्युत उपलब्धता बढ़ाने के लिए योगी सरकार निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कर उत्पादन शुरू करने का प्रयास कर […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन

उमेश तिवारी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन हो गया है। हरिशंकर तिवारी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भीड़ जुट गई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल उनका अंतिम संस्कार होगा। उत्तर […]

Read More