कविता : शेर और हिरण के बीच दौड़ की होड़

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

सच्चा व अच्छा प्रेम वही होता है,
जो इंसान को इंसान बना देता है,
और वह इंसान भी बिना बदले एक
सच्चा अच्छा इंसान बन जाता है।

क्षमा याचना या भूल सुधार करना,
वह सद्गुण है जो कम लोगों में होता है,
ऐसा इंसान अपने अहंकार से ज़्यादा
अपने मित्रों व रिश्तों को संजोता है।

जीवन की सार्थकता हमेशा हमारे
मन की शान्ति में निहित होती है,
और मन की शान्ति तब मिलती है,
जब बुरा न मानने की आदत होती है।

जीवन में दुःख के समय ईश्वर पर
विश्वास रखना कठिन परीक्षा है,
उस घड़ी प्रभू की आस्था,विश्वास
स्थिर हों, तो सफलता मिलती है।

शेर और हिरण के बीच दौड़ की होड़
होती तो कई बार हिरण जीत जाता है,
क्योंकि शेर भोजन के लिए दौड़ता है,
हिरण अपने जीवन के लिए दौड़ता है।

जीवन में जीवन जीने का उद्देश्य
जरूरत से ज्यादा जरूरी होता है,
देखना यह है कि क्या अपने उद्देश्य में
मनुष्य हिरण की तरह सफल होता है।

अगर अच्छे कर्म करने पर भी लोग
किसी पर शक करें तो उन्हें करने दो,
क्योंकि संदेश सोने की शुद्धता पर
होता, कोयले की कालिख पर नहीं।

कभी कभी समस्याओं के लिए हल
की तुरंत आवश्यकता नहीं होती है,
बल्कि आदित्य उनसे आगे बढ़ जाने
की परिपक्वता की ज़रूरत होती है।

 

Litreture

कविता : प्रेम, दया, आशीर्वाद गिनते रहिये

बीत गया जो, बदला कैसे जायेगा, मंतव्य वास्तविकता कैसे बतलाएगा, मंज़िल अलग, गंतव्य एक होता है, बीती बिगड़ी बातें भी बनते देखा है। सकारात्मक सोच सदा सदैव, हमें सकारात्मकता ही देती है, जो चीज़ किसी और को देते हैं, वही हम तक लौट फिर आती है। हार मान कर संघर्षों से बैठ जाओगे तो जीवन […]

Read More
Litreture

कविता : सब धरा का धरा पर धरा रह जाएगा,

जो बड़ेन को लघु कहें, नहिं रहीम घटि जाहिं। गिरधर मुरलीधर कहें, कछु दुःख मानत नाहिं॥ अपने अपने होते हैं, सभी अपने हैं, सबकी पसंद एक सी नहीं होती है, किसी से इज़्ज़त मांगी नहीं जाती है, अपने व्यवहार से ही कमाई जाती है। मेरा वही सम्मान का भाव भी था, प्रतिक्रिया चरण वंदन करके […]

Read More
Litreture

ईमानदारी और राजनीति पर चिंतन

कर्नल आदि शंकर मिश्र लखनऊ। आज हम यह कहते नहीं थकते हैं कि हम यानी हमारा भारतवर्ष बहुत शीघ्र विश्व गुरु बन जाएगा या कुछ लोग तो अक्सर यह कहते हैं कि हम जिस प्रकार प्राचीन काल में विश्व गुरु थे आज हमने विश्व में भारत का वही स्थान प्राप्त कर लिया है । हाँ, […]

Read More