मोदी ने विकासवाद को आगे बढ़ाया: नड्डा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकासवाद को आगे बढाया, जिसका मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर एक दिशा में चलने का काम किया है। नड्डा ने यह बात यहां कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप लोग समाज को प्रभावित करते है। आपके सपोर्ट से BJP को ताकत मिलती है। समागम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। नड्डा के संबोधन के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर पुष्पगुच्छ और मां सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। BJP अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना महामारी के दौरान कठोर निर्णय लेते हुए देश की गरीब-वंचित जनता को एक बहुत बड़ा इकोनॉमिक पैकेज दिया। इस पैकेज के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि MSME  सेक्टर को दिया गया। साथ ही एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि कृषि आधारभूत संरचना के विकास के लिए दिया गया।

उन्होंने कहा कि उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत योजना बनाकर रेहड़ी-सब्जी वालों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश की 80 करोड़ गरीब जनता को प्रति माह मुफ्त पांच किलो चावल, पांच किलो गेहूं और एक किलो दाल उपलब्ध कराये गए ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इसका परिणाम यह रहा कि IMF की रिर्पोट के अनुसार भारत में अति गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम हो गयी है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के विकास के लिए मजबूती के साथ कड़े फैसले लिए, जिसके सुखद परिणाम भी हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि देश में टिटनेस की दवा आने में 20 साल, स्माल पॉक्स की दवा आने में 25 साल, पल्स पोलियो को राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने में 28 साल, टीबी की दवा आने में 30 साल और जापानी इंस्फेलाइटीस की दवा आने में 100 साल लग गए। लेकिन देश में कोरोना महामारी का संकेत जनवरी 2020 में दिखा और प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2020 में एक टास्क फोर्स गठित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ महीने के भीतर भारत में कोरोना निरोधक दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित हुयी। नड्डा ने कहा कि कहा कि ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ सालों तक राज किया, लेकिन आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। कार उत्पादन में जापान को पछाड़कर भारत अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में भारत में उपयोग होने वाले मोबाइल का 92 प्रतिशत चीन से आता था। आज भारत में उपयोग होने वाले 97 प्रतिशत मोबाइल देश में ही निर्मित हो रहे हैं। नड्डा ने कहा कि BJP की सरकार का विज़न अन्त्योदय है। सरकार की सभी नीतियां और योजनायें मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर बनायी जाती हैं। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार केन्द्र के विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रही है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के बजट में मध्य प्रदेश को सौगात मिली है। रेलवे बजट में मध्यप्रदेश के 33 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। वहीं एकलव्य विद्यालयों का लाभ भी मध्यप्रदेश को मिलेगा।

प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक समय मध्य प्रदेश की GSDP का आकार 70 हजार करोड रूपए़ था, जो आज बढ़कर 13 लाख करोड़ रूपए हो गया है। कभी मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए थी जो आज एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। पहले देश की GSDP में मध्यप्रदेश का योगदान तीन प्रतिशत से भी कम था, आज 4.6 प्रतिशत से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने तीन लाख 14 हजार करोड़ का बजट दिया है। पिछले वर्ष हमने 48 हजार करोड़ रूपए का कैपिटल एक्सपेंडीचर रखा था, इस वर्ष हम इंफ्रा पर 56 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाया। मध्यप्रदेश में चारों तरफ हाई-वे, एक्सप्रेस-वे के जाल बिछ रहे हैं। चार  लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। भोपाल-इंदौर में मेट्रो लाइन का काम चल रहा है। उज्जैन में हम रोप-वे बना रहे हैं। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम मध्यप्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबुद्धजनों ने BJP को नई दिशा और सहयोग करने का काम हमेशा किया है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में समाज के ऐसे लोगों को सामने लाते है। जो पर्दे के पीछे रहकर समाज के लिए काम कर रहे है। ऐसे लोगों के सहयोग से आज समाज को नई दिशा मिली है। प्रबुद्धजन समागम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, वरिष्ठ नेता डॉ सत्यनारायण जटिया, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मंचासीन थे। (वार्ता)

Chhattisgarh

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर नामांकन शुरू

रायपुर। लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी। राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Chhattisgarh

जब बैलों के खुर खेतों में पड़ेंगे तब मानी जाएगी बुआई

हेमंत कश्यप जगदलपुर। भले ही आज बस्तर के गांव-गांव में ट्रैक्टर पहुंच गया है और बस्तरिया भी आधुनिक खेती करने लगा है। इन सबके बावजूद जब तक यहां का किसान हल में बैल जोत कर नांगर नहीं चला लेता, तब तक धान बुआई अधूरी ही मानी जाती है। पशुधन को सम्मान की यह सार्थक पारंपरिक […]

Read More