भूपेन्द्र चौधरी ने दी योगी को बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के उत्कृष्ट एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के सुशासन और विकास के विजन को  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में साकार करते हुए प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।  चौधरी ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए लोकमंगलकारी प्रदेश भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण होने बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत छह वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय  नरेन्द्र मोदी  के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री आदरणीय  योगी आदित्यनाथ  और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का परिश्रम व कर्त्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रहीं हैं। अंत्योदय की संकल्पना भी साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। विकास, सद्भाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मॉॅडल की सराहना आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। यही वजह है कि विश्व भर के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों को दो लाख करोड़ रूपए से अधिक का गन्ने मूल्य का भुगतान करने सहित किसानों के हितों को ध्यान में रखकर उल्लेखनीय कार्य किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण सहित समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं लागू कर अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार में सभी योजनाओं का आधार लोककल्याण ही रहा है। विकास के साथ ही आस्था को मिलें सम्मान ने भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास को और मजबूत किया है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More