राहुल गाँधी की सांसदी जाने के बाद रायपुर में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं से कांग्रेसी भिड़े

नया लुक ब्यूरो


रांची/छत्तीसगढ़। मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार (24 मार्च 2023) को लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। इसको लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जुबानी जंग के साथ ही झड़प भी देखने को मिल रही है। दरअसल, राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। यही नहीं उन्होंने भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टर पर कालिख फेंक दी। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर उतर आए और राहुल गाँधी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच करीब आधे घण्टे तक धक्का मुक्की चलती रही। कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुँचे। इसके बाद फोर्स उतारनी पड़ी। तब जाकर भाजपा कार्यालय के बाहर मामला शांत हुआ। हालाँकि विवाद यहीं नहीं रुका। पार्टी कार्यालय में हुए हंगामे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह कांग्रेस की इस हरकत का जवाब देंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद एक ओर जहाँ कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे वहीं पुलिस की भी तैनाती कर दी गई। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस कार्यालय पहुँच गए। वहाँ मौजूद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने और कांग्रेस कार्यालय में कालिख फेंक दी। यही नहीं कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक दूसरे पर ईंट और पत्थर से भी हमला किया गया। इस हमले में कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है।

दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रुकने के नाम नहीं ले रहे थे। हालाँकि पुलिस अधिकारियों द्वारा बीच बचाव किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष थाने जा पहुँचे और एक दूसरे के खिलाफ FIR कराने की बात पर अड़े रहे। इस मामले में रायपुर के ASP अभिषेक माहेश्वरी का कहना है कि दोनों पार्टी के नेताओं ने पथराव किया है। वीडियो फुटेज की जाँच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर कहा है कि ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं। राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद NSUI और कांग्रेस नेताओं ने शर्मनाक कृत्य करते हुए भाजपा के रायपुर जिला कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ पर हमला किया। भाजपा नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

एक अन्य ट्वीट में भाजपा की ओर से कहा गया है कि लोकतंत्र के इन हत्यारों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मुकाबला किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता गोविंदा गुप्ता का सर फोड़ा। अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए। गलती राहुल गाँधी ने की, सजा न्यायालय ने संविधान और कानून के नियमों के तहत दी। इसमें भाजपा पर हमला क्यों? वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन। चूँकि राहुल गाँधी केरल के वायनाड से सांसद थे। ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद वायनाड के कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More
Chhattisgarh

बस्तर में अजब संजोग: यहां की बड़ी घटनाओ में हर बार मरे 12 लोग ही

सरकारी आंकड़ों को वषों से झुठला रहे बस्तरवासी 31मार्च 1961 को लोहंडीगुड़ा में गोलीकांड 1876 में राजा भैरमदेव के शासनकाल में हुए बलवा की घटना से लेकर वर्ष 1978 में हुई किरंदूल गोलीकाण्ड में हर बार शासन की रिपोर्ट के अनुसार 12-12 लोग मारे गये।  वर्तमान नक्सली वारदातों में शहीद होने वाले जवानों  के आंकड़ों […]

Read More