‘वोट बैंक के लिए कुछ दलों ने भाषा का खेल खेला’: मोदी

चिक्काबल्लापुर। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ दलों ने भाषा का खेल खेला है और आरोप लगाया कि ये दल गांवों, पिछड़े वर्ग के लोगों एवं गरीबों को चिकित्सक या फिर इंजीनियर बनते नहीं देखना चाहते है। यहां मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि पहले गांव, गरीब, पिछड़े समाज के युवाओं के लिए डॉक्टर बनना बहुत मुश्किल था। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ पार्टियों ने अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए भाषाओं का खेल खेल रही हैं। लेकिन सही मायनों में भाषाओं को मजबूत बनाने के लिए जितना काम होना चाहिए था उतना अभी तक नहीं हुआ है।

मोदी ने यह भी कहा कि हालांकि कन्नड़ एक समृद्ध भाषा है, लेकिन पहले की सरकारों ने इसमें चिकित्सा, इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इसने गरीब, दलित और पिछड़े परिवारों को पेशेवर बनने से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि कन्नड़ इतनी समृद्ध भाषा है जो देश को गौरवान्वित करती है, और चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की पढ़ाई भी कन्नड़ में की जानी चाहिए। पहले की सरकारों ने (इस संबंध में) कदम नहीं उठाए। ये राजनीतिक दल नहीं चाहते थे कि गांवों, दलितों और पिछड़े परिवारों से आने वाले देश के बेटे-बेटियों को डॉक्टर बनना है।

मोदी ने कहा कि केंद्र की उनकी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा का विकल्प दिया है। गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा का विकल्प दिया है। लंबे समय से देश में ऐसी राजनीति चल रही है जहां गरीबों को केवल वोट बैंक माना जाता था। उन्होंने जन औषधि केंद्रों या कम कीमत वाली दवा का उदाहरण दिया और बताया कि आज देश भर में लगभग 10,000 जन औषधि केंद्र हैं, जिनमें से 1000 से अधिक कर्नाटक में स्थित हैं। (वार्ता)

National Religion

बैंगलोर चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत और ATLANTA KAASHHYAP की भविष्यवाणी ‘छिपे हुए मास्टर स्ट्रोक’!

“गजब की गणना, भविष्य की भविष्यवाणी में जल्द ही नंबर वन होगा भारत! ATLANTA KAASHHYAP” “भविष्य की भविष्यवाणी के लिए जल्द ही भारत पूरी दुनिया में नंबर एक होगा, ATLANTA KAASHHYAP” “भारत की एक ऐसी लड़की जिस की हर बात 300% सच हो जाति है, मगर कैसे? समय से बहुत पहले ही कैसे कोई इंसान […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ से प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ राज्य सरकार के आदेश पर यह कहते हुए […]

Read More
National

वंदे भारत ट्रेन की तर्ज़ पर शुरु होगी वंदे मेट्रो : वैष्णव

पुरी-हावड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देशभर में रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो रही है और अब इसी तर्ज पर नगरों तथा महानगरों के आसपास के लोगों को अगले साल मार्च से ‘वंदे मेट्रो’ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैष्णव ने गुरुवार को पुरी से […]

Read More