जानिए क्या है, मां दुर्गा की चौथी शक्ति, देवी कूष्माण्डा की पावन कथा

लखनऊ। नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कूष्माण्डा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कूष्माण्डा नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत् हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इन्हे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है। इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।

इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कूष्माण्डा कहते हैं। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। ये देवी अत्यल्प सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाले को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है।

Religion

जीवन के अनेक रहस्य समेटे होता है शनि पर्वत

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता हथेली में स्थित शनि पर्वत आपकी आर्थिक लाइफ से लेकर लव लाइफ तक के खोलता है राज शनि पर्वत पर नक्षत्र का चिन्ह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि हथेली के शनि पर्वत पर ये चिन्ह बना हो तो नियमित रूप से शनि देव की अराधना करनी चाहिए। हाथ की […]

Read More
Religion

निर्जला एकादशी ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को कहते हैं, इस साल यह एकादशी 31 मई को है,

लखनऊ। साल की सभी 24 एकादशियों में से इस एकादशी का महत्‍व सबसे ज्‍यादा है। यह व्रत बिना अन्‍न जल ग्रहण किए रखा जाता है, इसलिए इस व्रत को निर्जला एकादशी कहा जाता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार 5 पांडवों में से एक भीम यानी कि भीमसेन ने भी अपने जीवनकाल में एक मात्र निर्जला […]

Read More
Religion

गंगा दशहरा इस वर्ष 30 मई के दिन मनाया जायेगा

लखनऊ। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। वहीं इस बार गंगा दशहरा दिनांक 30 मई दिन मंगलवार को है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास […]

Read More