मां ब्रह्मचारिणी की उपासना

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


जगदंबा दुर्गा का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के नाम से प्रतिष्ठित है। इन्होंने स्वयं तपस्या के माध्यम से प्राणिमात्र को सन्देश दिया। उन्होंने तपोबल के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। तपस्या के बल पर परमात्मा की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य भक्त भी देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना से सर्वसिद्धि को प्राप्त कर सकता है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। कठोर तप से सच्चे साधक विचलित नहीं होते है।

साधना में मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है-दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥ ब्रह्मचारिणी कठोर तप की प्रतीक है। ब्रह्म का भाव तपस्या से है। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप,त्याग,वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली है। यह जप की माला व कमण्डल धारणी करती है। पूर्वजन्म में इन्होंने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था। नारद  की प्रेरणा से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। कठिन तपस्या के कारण वह तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी रूप में प्रतिष्ठित हुईं। इनकी मनोकामना पूर्ण हुई।

Religion

इस दिन कटवायें दाढ़ी और बाल, घर में आएगी बरकत नहीं तो होगा बड़ा नुक़सान

लखनऊ। हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत […]

Read More
Religion

कुंडली में यह योग बना देता है जातक को प्रसिद्ध और ज्ञानी

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता जब बृहस्पति हंस महापुरुष योग बनाते हैं तो अति शक्तिशाली परिणाम देते हैं। इस योग वाले व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा बहुत ऊंची हो जाती है। व्यक्ति शिक्षा सम्बन्धी कार्य या प्रवचन करता है। लोग उससे सलाह लेने आते हैं। जन्म पत्रिका के शक्तिशाली योगों में से एक है हंस महापुरुष योग। […]

Read More
Religion

अहं ब्रह्मास्मि…?

अब नाटक खेलने की उम्र नहीं है, अब थोड़ा सच मे जी लेने दो, खुल कर प्रकृति मे सांस लेने दो, जरा पंच महाभूतों को, महसूस करने दो अपने भीतर। पंच प्राणो का पुनर्जागरण होने दो। मै ईश्वर को महसूस करना चाहता हूं, अपने भीतर.. और भीतर.. और भीतर। देखना चाहता हूं,उसका भव्य रूप… बाहर.. […]

Read More