जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित


लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही होगी। कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  का यह कहना कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी हत्या करवा सकते हैं। योगी सरकार में क़ानून व्यवस्था की पोल खोल देता है। एक तरह से यह योगी सरकार में जर्जर कानून व्यवस्था  पर उनके उप मुख्यमंत्री द्वारा ही सवाल उठाना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी से घबराई BJP अखिलेश यादव, केजरीवाल और केसीआर को आगे करके तीसरा मोर्चा बनवा रही है। लेकिन इन सभी पार्टियों की मोदी और संघ से निकटता की जानकारी जनता को है। इसीलिए इस कथित तीसरे मोर्चे को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अखिलेश पर हत्या करवाने की साज़िश रचने का बयान दे कर सपा को BJP विरोधी दिखाने की कोशिश है जिसे लोग समझ रहे हैं।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More