सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरेंगे नहीं राहुल : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र कर जो भी कार्रवाई करे वह डरने वाले नहीं हैं और भारती जनता पार्टी (BJP) सरकार की असलियत सामने लाने के लिए कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ती रहेगी। खड़गे ने कहा कि कायर, तानाशाह BJP सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। जेपीसी की माँग कर रहे हैं। राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार, ईडी, पुलिस भेजती है। राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है। हम हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

वाड्रा ने कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत एवं करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि ये न्यू इंडिया है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो ईडी-CBI, पुलिस, एफआईआर सबसे लाद दिए जाओगे।

राहुल गांधी जी को भी सच बोलने की, तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की सजा मिल रही है। देश का कानून राहुल गांधी जी को अपील का अवसर देता है, वह इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हम डरने वाले नहीं। गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। (वार्ता)

Delhi

MSP पर खरीद नहीं करती मोदी सरकार: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा को ढोंग करार देते हुए कहा है कि मोदी सरकार घोषणा तो बड़े धूमधाम से करती है, लेकिन उन दामों पर फसलों की ख़रीद नहीं की जाती है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता […]

Read More
Delhi

केजरीवाल ने सूरजमल विहार में बने इंद्रप्रस्थ विवि के नये परिसर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नये परिसर (कैंपस) का गुरुवार को उद्घाटन किया। केजरीवाल ने इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंपस में बहुत शानदार सुविधाएं हैं और यह बहुत […]

Read More
Delhi

मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में देश की विकास गाथा गढ़ रही हैं महिलाएं : स्मृति

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं और वे देश की प्रगति और विकास गाथा गढ़ रही हैं। सुश्री ईरानी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। पिछले नौ वर्षों […]

Read More