उत्तराखंड में पांच श्रद्धालुओं की बस की चपेट में आने से मौत, सात घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम से मां के दर्शन करके लौट रहे उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की एक बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी टनकपुर अस्पताल जाकर वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना। चंपावत के पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं और बहराइच के रहने वाले कुछ श्रद्धालु आज पूर्णागिरी धाम दर्शन के लिये आये थे। सभी लोग सुबह-सुबह मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौटने के लिए मंदिर से कुछ दूरी पर ठुलीगाड़ नामक जगह में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु बस की चपेट में आ गये। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं।

वर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह और सीओ अविनाश वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एक घायल ने टनकपुर अस्पताल से रेफर करते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।मृतकों में बद्री नारायण (43) उप्र, माया राम (29), रामदेई (30) निवासीगण सौहराव, बहराइच, उप्र, नेत्रावती (20), अमरावती (26) निवासीगण पिंडा, बिल्सी बदायूं, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

घायलों के नाम कौशल्या देवी निवासी सौहराव, बहराइच, उप्र, कुसुम देवी, पार्वती देवी, सरोज, राधिका, रामसूरत निवासीगण सौहराव, थाना रामगांव, बहराइच, उप्र, प्रियांशी निवासी पिंडा, बिल्सी, बदायूं हैं। धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर दुर्घटना की जानकारी ली और घायलों का हरसंभव उपचार के निर्देश दिए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जनपद की प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने टनकपुर अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों को समुचित उपचार मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। (वार्ता)

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More