भाजपा के साथ है जनता का विश्वास और आशीर्वाद : भूपेन्द्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है, निवेश के रास्ते खुल रहे हैं, किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है, हर तबके तक बिना भेदभाव सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं
जनता का भरोसा और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। लेकिन कुछ लोगों को लोककल्याण के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य सुहा नही रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में हर जगह कमियां ही नजर आती हैं। जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को बद्तर प्रदेश बनाने का काम किया वे लोग भाजपा सरकार में हो रही अपराधियों व भ्रष्टाचारियों की बर्बादी के कारण दुखी है और हताशा व निराशा में मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। जनता ने पिछले चार चुनावों में ऐसे लोगों का जो हश्र किया है उसके बाद भी वे झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की अपनी कोशिशों से बाज नहीं आ रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेता किसी रट्टू तोते की तरह बार-बार वही बातें बोलते हैं, आरोप लगाते हैं जिन पर एक-एक कर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी ने तथ्यों के साथ सदन में जवाब दिया है। लेकिन जब उन्हें सच का सामना करना चाहिए था, तब वह सदन से गायब हो जाते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। हमारी सरकार कानून व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। माफिया सपा का हो या किसी भी पार्टी का, किसी को छूट नहीं दी जा सकती। प्रदेश में कोई भी अपराधी निरंकुश नहीं हो सकता। ये सरकार निर्दाेषों को छेड़ती नहीं है और माफिया को छोड़ती नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अपनी सुविधानुसार आंकड़ों से खेलना चाह रहे हैं, लेकिन उनकी आंकड़ेबाजी को प्रदेश की जनता खारिज कर चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के लिए भी सपा प्रमुख  अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि उनके समय मे भ्रष्टाचार चरम पर था। हर कॉन्ट्रैक्ट में भाई भतीजावाद होता था। नौकरी के लिए, ठेके के लिए, अन्य फायदों के लिए सिफारिश का दौर चलता था। सिफारिश करने वाले लोग भी घर के होते थे। योगी सरकार में ये सारे खेल खत्म हो गए, जिसकी पीड़ा पूरे विपक्ष के चेहरे पर दिखाई दे रही है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा देश इस आयोजन पर उत्तर प्रदेश सरकार की पीठ थपथपा रहा है तो सपा प्रमुख की पीड़ा समझी जा सकती है। 35 लाख करोड़ के एमओयू होना उनके गले नहीं उतर रहा, क्योंकि उन्होंने और उनके परिवार ने प्रदेश को लूटने के अलावा कभी प्रदेश की प्रगति के विषय में सोचा ही नही। जीआईएस प्रदेश के गौरव का विषय है, इस पर अनर्गल बयानबाजी करके अखिलेश यादव स्वयं हंसी का पात्र बन रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे झूठे बयानों और आरोपों का सच जनता समझती है। लोकसभा के आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More