राहुल के साथ हो रही है प्रतिशोध की राजनीति : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी के महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी बयान पर दिल्ली पुलिस की पूछताछ उत्पीड़न, डराने तथा प्रतिशोध की राजनीति है और विपक्ष की आवाज दबाने के इस हथकंडे को स्वीकार नही किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी के सवालों का सरकार सामना नहीं कर पा रही है और अडानी मामले में जांच से बचना चाहती है इसलिए कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए हथकंडे अपना रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी इसको लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा मोदी के ‘परम मित्र’ को बचाने की क़वायद में मोदी सरकार पूरी तरह बौख़ला गई है। पैंतालिस दिन बाद,‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विषय में दिल्ली पुलिस को गांधी के घर पूछताछ के लिए भेजना तानाशाह सरकार का एक और कायरतापूर्ण कारनामा है। इसके बजाय संसद चलाओ,जेपीसी बिठाओ व सच्चाई सामने लाओ।

सिंघवी ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस आज गांधी के घर जिस मामले में पूछताछ के लिए पहुंची वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का मामला है और 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस की नींद खुली है। दिल्ली पुलिस 45 दिन तक सोती रही लेकिन जब जागी है तो पिछले दो दिन में तीन बार गांधी के घर पर पहुंच चुकी है और लगता है कि अब पुलिस जल्दबाजी में है। अचानक नींद से जागी दिल्ली पुलिस इतना सतर्क कैसे हो गई। इसका कारण या तो गांधी के बार बार सरकार से सवाल पूछना या फिर इन दिनों सरकार का उन पर विशेष फोकस होना है।

प्रवक्ता ने कहा कि 16 मार्च को गांधी को नोटिस दिया गया था। यह धमकाने और उत्पीड़न की राजनीति का एक नया पहलू है जिसको केंद्र में रखकर मोदी सरकार गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था की यह उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति है और गांधी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह सरकार से तीखे सवाल कर रहे हैं।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More