भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। पुलिस व SSB की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा पर एक बांग्लादेश नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में महराजगंज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बीते रविवार को निचलौल थाना क्षेत्र के सरहदी क्षेत्र में पुलिस व एस एसबी के जवान गश्त पर थे, तभी नेपाल सीमा से सटे भारत के रेंगहिया चेक पोस्ट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

जब उसे रोककर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम रियाज और बांग्लादेशी नागरिक बताया। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया। बाद में विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की। उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। उसके खिलाफ निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More