क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग


नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मस् पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा। क्योंकि इन प्लेटफ़ॉर्मस् को क्रिएटिविटी के लिए आज़ादी मिली थी, गाली गलौज के लिए अश्लीलता के लिए नहीं। और जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज असभ्यता क़तई स्वीकार नहीं हो सकती। इस पर जो भी ज़रूरी कार्यवाई करने की ज़रूरत होगी सरकार उस से पीछे नहीं हटेगी।

 

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा  अभी तक जो प्रक्रिया है कि पहले लेवल पे प्रोड्यूसर को उन शिकायतों को दूर करना होता है। 90 92% शिकायतें वही अपने बदलाव करके दूर करते हैं। उसके बाद उनके एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है तो अधिकतर शिकायतें वहाँ दूर होती हैं। आगे के मामलों में जब सरकार के लेवल पर बात आती है, तो डिपार्टमेंटल कमेटी के ऊपर तो उसमें भी कड़ी कार्रवाई जो भी नियम हैं उस हिसाब से  हम लोग करते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई और डिपार्टमेंट इसको बड़ा गंभीरता के साथ ले रहा है।हम इसको पर कुछ बदलाव भी करना पड़ेगा तो बड़ी गंभीरता के साथ सोचेंगे। (PIB )

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More