सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : केशव मौर्य

शारदानगर वार्ड में राष्ट्रपति के भाषण पर हुई गोष्ठी


लखनऊ। शारदा नगर प्रथम वार्ड में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर गोष्ठी हुई। पार्षद विनोद मौर्य द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का केशव प्रसाद मौर्या शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनहित के लिए लागू की गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाये। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पहले जो भारत अपनी अधिकांश समस्याओं के लिए दूसरों पर निर्भर था, वहीं भारत आज दुनिया भर की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा ने भी सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को डबल इं‌जन की सरकार की उपलब्धियों को सभी तक पहुं‌चाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर गिरजा शंकर गुप्ता, शिव शंकर विश्वकर्मा, कोशलेन्द्र द्विवेदी, कार्तिकेय दीक्षित, राम नरेश, विनीत शुक्ला, रामसिंह, हनुमान पाल, आशिफ, अफशर उपस्थित रहें।

Raj Dharm UP

सारस और बारहसिंघा के लिए जंगलों में विकसित किये जाएं विशेष पार्क : योगी

मुख्यमंत्री ने CSR फंड से वन विभाग को प्राप्त मोटर बाइक्स और स्कूटी का किया फ्लैग ऑफ योगी ने 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के पदक विजेताओं से की मुलाकात लखनऊ । प्रदेश के घने जंगलों में राज्य पक्षी सारस और राज्य पशु बारहसिंघा के लिए विशेष पार्क विकसित किये जाने चाहिए। साथ ही […]

Read More
Raj Dharm UP

गांधी ने अपने जीवन में सदैव सत्य, अहिंसा और अस्तेय को स्थान दिया, सत्य, अहिंसा और अस्तेय के प्रति उनका आग्रह ही सत्याग्रह कहलाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री ने 201 करोड़ रु0 की लागत से GPS से लैस 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में संचालित विभिन्न योजनाओं ने देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया, उ0प्र0 इन योजनाओं को प्रभावी […]

Read More
Raj Dharm UP

बीजेपी पिछड़ों की दुहाई देकर आर्थिक घोटालेबाजों की मोदी सरकार से सांठगांठ को छुपाने का कुत्सित प्रयास कर रही: बृजलाल खाबरी

सरकार कितना भी जुल्म कर ले, ‘‘ना हम डरे हैं ना कभी डरेंगे’’ भ्रष्टाचारियों से बेखौफ डटकर मुकाबला करेंगे: खाबरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को पूर्णतया मोदी सरकार का षड्यंत्र और लोकतंत्र पर घातक हमला बताया है। आज यहां लखनऊ स्थित शहीद स्मारक […]

Read More