भारत ने अन्न को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का बीड़ा उठाया : तोमर

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में अन्न को बढ़ावा देने का एजेंडा निर्धारित किया है। ग्लोबल मिलेट्स (अन्न) सम्मेलन में दिल्ली आए विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों की शनिवार को गोलमेज कांफ्रेंस हुई। इसमें मेजबानी करते हुए तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में अन्न को बढ़ावा देने का एजेंडा निर्धारित किया है। अन्न भविष्य के सुपर फूड हैं और भूख, कुपोषण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में बहुत उपयोगी है। ये फसलें किसानों, उपभोक्ताओं और जलवायु के लिए भी उपयोगी हैं। भारत ने इन उत्कृष्ट अनाजों को वैश्विक स्तर पर भोजन की थाली तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। विभिन्न देशों ने अन्न को बढ़ावा देने की सरकार की पहल की सराहना की और भारत को इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

तोमर ने गोलमेज कांफ्रेंस में कहा कि अन्न के उत्पादन, उपभोग, मूल्यवर्धन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में विश्व के विभिन्न हिस्सों के प्रतिष्ठित लोगों के सम्मिलन से इसे बढ़ावा देने के प्रयासों को निश्चित ही गति मिलेगी। तोमर ने कहा कि आज का मेगा इवेंट अन्न के उन मूल्यों को प्रदर्शित करता है, जो इतिहास में भुला दिए गए थे। अब अन्न के संवर्धन की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और भारत को ‘मिलेट्स के वैश्विक हब’ के रूप में स्थापित करने हेतु किसानों, स्टार्टअप्स, निर्यातकों, खुदरा व्यवसायों, होटल संघों और भारत एवं विदेशों में सरकार के विभिन्न अंगों को शामिल करके एक बहु-हितधारक एंगेजमेंट उपागम अपनाया है। वर्ष 2023 मिलेट्स को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर वर्षभर चलने वाले अभियान और अनेक गतिविधियों का साक्षी बनेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, खनिजों का एक समृद्ध स्रोत हैं और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ये कुपोषण से लड़ने व संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में बहुत उपयोगी है। मिलेट्स हीमोग्लोबिन में सुधार कर सकते हैं। आयरन की कमी वाले एनीमिया एवं जीवन शैली से संबंधित उन अन्य बीमारियों में कमी ला सकते हैं, जो विश्व स्तर पर बढ़ रही हैं। अन्न अफ्रीका, एशिया व अन्य शुष्क क्षेत्रों के कई देशों की कठोर जलवायु के अनुकूल है। सभी देशों को सहयोग, आदान-प्रदान, व्यापार एवं अनुसंधान के जरिये अन्न को बढ़ावा देने की जरूरत है। कांफ्रेंस में मॉरीशस, गुयाना, श्रीलंका, सूडान, जाम्बिया और सूरीनाम के कृषि मंत्रियों तथा मालदीव, गाम्बिया एवं नाइजीरिया के उच्चाधिकारियों ने मिलेट्स के उत्पादन, खपत और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने में अपने-अपने देशों के अनुभव को साझा किया। ये सभी देश मिलेट्स उत्पादक प्रमुख देशों के बीच अधिक घनिष्ठ संबंध के पक्षधर है। विचार-विमर्श के दौरान, मिलेट्स के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। (वार्ता)

Delhi

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर […]

Read More
Delhi

राहुल के साथ हो रही है प्रतिशोध की राजनीति : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी के महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी बयान पर दिल्ली पुलिस की पूछताछ उत्पीड़न, डराने तथा प्रतिशोध की राजनीति है और विपक्ष की आवाज दबाने के इस हथकंडे को स्वीकार नही किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां पार्टी […]

Read More
Delhi

सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे से पूछा, मुख्यमंत्री कैसे बहाल करें, आपने शक्ति परीक्षण के बिना इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से संबंधित मामले में सुनवाई पूरी होने के आखिरी दिन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि आखिर वह एक ऐसे मुख्यमंत्री को कैसे बहाल कर सकता है, जिसने विधानसभा सदन में शक्ति परीक्षण का सामना भी नहीं किया और इस्तीफा दे दिया। शीर्ष […]

Read More