PMO का बड़ा अधिकारी बताने वाला ठग पुलिस की गिरफ्त में, चेहरे पर हाव-भाव और सूट-बूट देखकर पुलिस अधिकारी भी खा गए धोखा, वीडियो

आज एक ऐसी ठग की कहानी बताने जा रहे हैं। जो अपने शौक और रील बनाने के लिए माहिर था। चेहरे पर हाव-भाव और सूट-बूट से अच्छे-अच्छे पुलिस अधिकारी भी धोखा खा गए। आखिरकार यह ठग पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। जम्मू कश्मीर का दौरा कर सुर्खियों में आने वाले ने खुद को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया। किरण पटेल ने जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचने के बाद खुद को PMO का अतिरिक्त निदेशक, रणनीति और अभियान बताया। गुजराती व्यक्ति किरण पटेल पर फर्जीवाड़े का शक होने पर श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार को एक स्थानीय अदालत ने किरण पटेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी गड़बड़ी और समय पर ढोंगी का पता लगाने में विफलता के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। बता दें कि खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में रणनीति और अभियानों का जिम्मा संभालने वाला एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पटेल को करीब 10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने गोपनीय रखा। गुरुवार को मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद यह मामला सामने आया। यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी गिरफ्तारी के दिन ही एफआईआर दर्ज की गई थी या वह दर्ज करने में कुछ देरी हुई थी।

इस ठग ने घाटी में पहली यात्रा फरवरी में की थी। तब उसने हेल्थ रिसॉर्ट्स का दौरा किया था। अर्धसैनिक बल और पुलिस की सुरक्षा के साथ उसके विभिन्न स्थानों की यात्राओं के कई वीडियो हैं। वह पैरामिलिट्री गार्डों के साथ बडगाम के दूधपथरी में बर्फ के बीच से गुजरता हुआ नजर आ रहा है। वह श्रीनगर में क्लॉक टॉवर लाल चौक के सामने फोटो खिंचवाते हुए भी नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात पुलिस की एक टीम भी जांच में शामिल हो रही है। बता दें कि किरण पटेल नाम के शख्स की ट्विटर बायो में इन्हें PHD डिग्री धारक बताया गया है। ट्विटर की टाइमलाइन देखने पर पता लगता है कि इसने जम्मू कश्मीर दौरे के बारे में कई फोटो-वीडियो पोस्ट की हैं। इसमें एक वीडियो में उन्हें सुरक्षाबलों के साथ जम्मू कश्मीर की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है।

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ICU में डॉन : माफिया मुख्तार यकबयक बीमार, इलाज करा रही सरकार

सकते में डॉन, आफत में जान, बीमारी का कारण बना रमजान NDA के कुनबे में शामिल है बेटा, कासगंज जेल में है कैद बुंदेलखंड से देवेंद्रनाथ मिश्र की रिपोर्ट… बांदा। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कई मुकदमों के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा है, उसकी तबीयत बीती रात दो बजे अचानक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More