मनुवादी व्यवस्था में दलितों को जमीन का अधिकार नहीं था, इसीलिए योगी ने बदले नियम : शाहनवाज

अब भाजपाई गुंडे दलितों की जमीन धमकाकर लिखवा लेंगे


लखनऊ। दलितों की जमीन खरीदने में डीएम की अनुमति की बाध्यता खत्म करके योगी सरकार फिर से दलितों को सामाजिक तौर पर मजबूत जातियों का गुलाम बनाना चाहती है। अब भाजपाई गुंडे दलितों की जमीन धमकाकर लिखवा लेंगे। ये बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। शाहनवाज आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवम भूमि सुधार अधिनियम 1950 के तहत तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दलितों को जमीन का मालिक बनाने व मजबूत जातियों से उनकी जमीन की रक्षा के लिए यह कानून बनाया था।

इस कानून में यह प्रावधान था कि दलित परिवार से कोई गैर दलित व्यक्ति तीन परिस्थितियों में ही खरीद सकता है। पहला, जब उसके पास उक्त जमीन को बेचने के बाद भी 3.125 एकड़ जमीन बचती हो. दूसरा, यदि परिवार में किसी को जानलेवा बीमारी हो तो उसके इलाज के लिए जमीन बेच सकता है। तीसरा, यदि दलित परिवार किसी दूसरे राज्य में बसने जा रहा हो तो अपनी जमीन बेच सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में डीएम जाँच के बाद अनुमति देता था। उन्होंने कहा कि इस कानून के चलते ही कांग्रेस सरकारों द्वारा दलितों को दिए गए जमीन के पट्टे उनसे ऊँची जातियों के लोग नहीं छीन पाते थे। दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में इस कानून का सबसे बड़ा योगदान है।

शाहनवाज आलम ने कहा कि अब योगी सरकार फिर से दलितों की जमीनों पर सामंती तत्वों का कब्जा दिलाने और पुरानी सामंती व्यवस्था को लागू करने के लिए इस कानून को बदल रही है। उन्होंने कहा कि दलितों को समझना चाहिए। कि जब भाजपा हिंदू राष्ट्र की बात करती है। तो वह प्राचीन मनुवादी व्यवस्था को ही लागू करना चाहती है। जिसमें दलितों को जमीन रखने का अधिकार नहीं होगा।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More