योगी की मिर्जापुर यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्राओं में विकास और जनहित के विषय अनिवार्य रूप से शामिल होते हैं। होलिकोत्सव में वह गोरखपुर गए थे। वहाँ भी उन्होने विकास कार्यो की समीक्षा की थी। वह मिर्जापुर में जनशक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह की माँ के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुँचे थे। मिर्जापुर और विन्ध्याचल के विकास कार्यों की भी उन्होने समीक्षा की। वह विन्ध्याचल गए। वहाँ चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जाए।

अनवरत रूप से कार्य जारी रखा जाए तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करा लिया जाए।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को ‘माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विन्ध्याचल में निर्माणाधीन ‘माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर’ परियोजना की प्रगति का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बैट्री चालित कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे दिव्यांगजन की सुविधा के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में चैत्र नवरात्रि मेला को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रि मेला के दृष्टिगत दर्शनार्थियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर ली जाएं। दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं को समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की व्यवस्था करा ली जाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद रहे। भगदड़ की सम्भावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में रूट निर्धारित कर लिया जाए।

मेला ड्यूटी में लगे कार्मिकों का व्यवहार प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे वे दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विद्युत तारों को भूमिगत करा दिया जाए। स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाए। ड्रेनेज की व्यवस्था करा ली जाए तथा बार-बार सड़कों की खुदाई न की जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं को मेले के कार्य से जोड़ा जाए, जिससे दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है बना UP : राम नाईक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तीन दिनों के लिए लखनऊ प्रवास पर थे। वह अनेक कार्यक्रमों मे सहभागी हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने कहा कि 2014 उन्होने राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उस समय उन्होने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह यूपी को […]

Read More
Raj Dharm UP

कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार

जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर आर के यादव लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना […]

Read More
Raj Dharm UP

सरकार की योजनाओं में महिलाओं को सम्मान : राज्यपाल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-धन योजना,रसोई गैस योजना, मुद्रा योजना, गॉव में शौचालय की योजना इज्जत घर आदि के लागू होने से महिलाओं को सम्मान मिला है, जिससे उनको अपना रोजगार शुरू करने में सहायता मिल रही है। आनन्दी बेन सरदार वल्लभभाई पटेल […]

Read More