फिर बड़ी चेतावनी, नहीं माने तो 16 से होगा कार्य बहिष्कार

बिजली संघ के इस हुंकार से हो सकती है बड़ी परेशानी

ऊर्जा निगमों में टकराव टालने हेतु मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप की अपील 

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के नकारात्म्क रवैये के चलते ऊर्जामंत्री के साथ हुए समझौते का क्रियान्वयन न होने से बिजलीकर्मियों में भारी रोष 

16 मार्च की रात्रि से 72 घण्टे की हड़ताल 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के नकारात्मक रवैये के चलते बने अनावश्यक टकराव को टालने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की अपील की है। आज लखनऊ में संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी आम सभा में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से ऊर्जा निगमो में कार्य का स्वस्थ वातावरण बनाये जाने हेतु प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की गई। संघर्ष समिति द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा एवं मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ विगत तीन दिसम्बर को हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन न होने से बिजली कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि समझौते के क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज का रवैय्या है जो कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं। ऊर्जा निगमों के चेयरमैन का रवैया इतना नकारात्मक है कि वे शक्तिभवन में उपस्थित रहते हुए भी अपर मुख्य सचिव(ऊर्जा) से संघर्ष समिति की वार्ता में उपस्थित नहीं रहते हैं।

इस प्रकार वे ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के प्रति सार्वजनिक रूप से अनादर व्यक्त कर रहे हैं, जिससे बिजली कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष समिति की आम सभा में यह चेतावनी दी गई कि यदि 16 मार्च तक ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित न किया गया तो 16 मार्च कि रात्रि 10 बजे से उप्र के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता एवं निविदा/संविदा कर्मी 72 घण्टे की हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होंगे जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का पूर्ण उत्तरदायित्व ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन का होगा। हड़ताल पर जाने के पूर्व बिजली कर्मी 14 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों व बिजली परियोजनाओं पर शान्तिपूर्वक मशाल जुलूस निकालेंगे। 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से हड़ताल प्रारम्भ करने से पूर्व तक अर्थात् 16 मार्च की रात्रि 10 बजे बिजलीकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त लोकतांत्रिक ध्यानाकर्षण के कारण किसी भी बिजलीकर्मी का उत्पीड़न किया गया तो उसी समय प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारम्भ हो जायेगी और साथ ही सामूहिक जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। आज सभा में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में राजीव कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जी.वी. पटेल, मनीष कुमार मिश्र, गिरीश कुमार पाण्डेय, महेन्द्र राय, सुहैल आबिद, पी के दीक्षित, शशिकान्त श्रीवास्तव, मोहम्मद वसीम, छोटे लाल दीक्षित, आर वाई शुक्ला, योगेन्द्र कुमार, विशम्भर सिंह, राम सहारे वर्मा, शम्भू रतन दीक्षित, पी एस बाजपेयी, जी.पी. सिंह, रफीक अहमद, आर0के0 सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया।

शैलेन्द्र दुबे
संयोजक
9415006225

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More