ADG (यूपी) प्रशांत कुमार के साढ़ू डाॅ संजय कुमार बिहार में लापता

उत्तरप्रदेश में कल पूरे दिन बुलडोजर नहीं चला, न कोई मिट्टी में मिला, पता है क्यूं..?

रंजन कुमार सिंह

यू.पी.में ए.डी.जी. प्रशांत कुमार के साढ़ू डॉक्टर संजय कुमार बिहार में डॉक्टर हैं , बृहस्पतिवार शाम आठ बजे के बाद से लापता हैं। डॉक्टर संजय कुमार की साली डिम्पल वर्मा और बड़ी बेटी भी आई.ए.एस. है, जो यू.पी. में तैनात है। डॉक्टर संजय कुमार बृहस्पतिवार की शाम को पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले थे। शाम पौने आठ बजे तक उनकी अपनी पत्नी सलोनी वर्मा जो इंग्लिश की प्रोफेसर हैं , से आखिरी बार बातचीत हुई थी। तब डॉक्टर संजय कुमार ने खुद गांधी सेतु पर जाम में फंसा होना बताया था। मगर उसके बाद उनका फोन न उठने और मुजफ्फरपुर न पहुंचने पर उनकी पत्नी ने तुरंत ए.डी.जी. प्रशांत कुमार, अपनी बेटी और बहन को फोन किया तथा ए. डी.जी. (यू. पी.) ने ए.डी.जी., (बिहार) को।

तब पटना पुलिस ने गांधी सेतु के पिलर नंबर 46 से उनकी रुकी हुई कार को ट्रेस किया। जब कार मिली, तब दूसरी चाभी से खोलकर देखा गया, तो अंदर उनके दो मोबाइल फोन मिले। लेकिन डॉ. संजय कुमार लापता थे। इसलिए अतीक के दोनों लड़कों को परसों शाम को ही बाल सुधार गृह भेज दिया गया था और कल अतीक के किसी भी करीबी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यकीनन यह कृत्य दु:स्साहस से भी परे है और बिना मजबूत राजनीतिक संरक्षण के यह संभव भी नहीं। क्योंकि मुलायम परिवार और लालू परिवार की आपसी रिश्तेदारी किसी से छिपी नहीं है और अब जब सत्ता की कुर्सी का एक पाया लालू यादव के घर में है, तब इस प्रकार का दु:स्साहस होना कोई अचरज की बात नहीं है।

योगी आदित्य नाथजी पर सीधे हाथ डाला नहीं जा सकता था और यह कार्यवाही रोकने के लिए यकीनन योगी जी के किसी मजबूत मोहरे की तलाश थी। तो ए.डी.जी. प्रशांत कुमार के साढ़ू डॉक्टर संजय कुमार से ज्यादा सॉफ्ट तारगेट भला कौन मिलता ? वो भी तब, जब वे बिहार में हों। ऑपरेशन मिट्टी के तहत बिछी शतरंज की यह बिसात जाने क्या रंग दिखलाएगी। मगर यह तय है कि जिन्दगी और मौत पर बिछी इस शतरंज की बाजी को जीतने के लिए सीधे राजा को ही शह और मात देनी होगी। कब और कैसे ? यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। फिलहाल तो यह बाजी गुनाहगारों के हाथों में चली गई है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More