सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवा से ठूठीबारी मार्ग पर बीती रात मंडी समिति के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि दुर्घटना के शिकार युवक को ट्रक ने पूरी तरह से रौंद दिया था । दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशा बीन रहे। मानवता शर्मसार हो रही थी। ऐसे में जैसे ही नौतनवा नगर के युवा समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर को उक्त घटना की सूचना मिली वह तत्काल भागे भागे मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाने और उसके ऊपर चद्दर डालकर उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। दुर्घटना में घायल युवक उस समय जीवन और मौत से जूझ रहा था। शरीर 2 पार्ट में होने के बाद भी वह जिंदा था।

घायल व्यक्ति के आधार कार्ड से उसका पहचान हुआ और तत्काल उसके परिजनों को भी अवगत कराया गया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई उसे लादकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायल युवक कुछ ही घंटो का मेहमान रहा और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहवा गांव का 28 वर्षीय बबलू यादव पुत्र उमापति यादव बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस भी प्रिंस के कार्यों की कर रही सराहना

नौतनवा नगर के युवा समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर जहां भी सड़क दुर्घटना या जिसका कोई सहारा नहीं होता है उसके सहयोग में सूचना मिलते ही पहुंच जाते हैं । उसे अस्पताल तक पहुंचा कर उसका इलाज का खर्च भी वहन करते हैं। अब तक ऐसे दर्जनों दुर्घटना के मामले आए और सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को कोई छूने वाला नहीं मिलता। वहीं प्रिंस स्वयं उसे उठाकर लेजाकर अस्पताल पहुंचाते हैं। उनके इस कार्य की आमजन के साथ-साथ पुलिस भी प्रशंसा कर रही है।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Central UP Religion

मां चन्द्रघण्टा की पूजा से होती है हर कामना पूर्ण: आचार्य शिव मोहन महराज

बाराबंकी। आचार्य शिव मोहन महराज अपने भक्त गणों से कहते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती हैं। माता चन्द्रघण्टा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याण कारी है इस लिए कहा जाता है। हमे पवित्र विग्रह को ध्यान में रख कर साधना करनी चाहिए। देवी का ध्यान हमारे इहलोक और […]

Read More
Central UP

भारतीय हिंदी परिषद कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। भारतीय हिंदी परिषद प्रयागराज के कवयित्री वहीजा बाई उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव महाराष्ट्र में दिनांक 19-20 मार्च को आयोजित 46वें अधिवेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. पवन अग्रवाल भारतीय हिंदी परिषद के सभापति निर्वाचित किए गए हैं। भारतीय हिंदी परिषद की स्थापना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र वर्मा […]

Read More