झारखंड में 14 ठिकानों पर ED का छापा, हजारीबाग में इज़हार अंसारी के घर से तीन करोड़ बरामद

IAS पूजा सिंघल की काली कमाई तलाश रहा ED

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखण्ड में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) शुक्रवार को राज्य के चार जिलों में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी जारी है। राँची के साथ-साथ पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग जिला शामिल है। ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास से आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। मो.इजहार अंसारी कहकशा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं। मो. इजहार तत्कालीन खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल की ओर से कट मनी को इकट्ठा और मैनेज करते थे।

मनरेगा घोटाले के सिलसिले में उन्हें पिछले साल मई में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अस्थायी जमानत पर हैं। पूजा सिंघल की काली कमाई का स्त्रोत तलाशने के इरादे से ईडी यह कार्रवाई कर रही है। ईडी यह जानना चाहती है कि छह मई को आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के पास जो 17 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी मिली थी, वो पैसे किस स्त्रोत से आए थे और उनका कहां इस्तेमाल किया जाना था। मिली जानकारी के मुताबिक जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की है।

अशोक कुमार को पूजा सिंघल का करीबी बताया जाता है। ईडी ने राँची और हजारीबाग सहित कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जाता है कि कई कंपनियों के पते पर रेड की गई है। ईडी की यह कार्रवाई जेएसएमडसी से आवंटित हार्ड कोक तस्करी से जुड़ी है। ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ बरामद किए गए हैं। हजारीबाग में एहसान अंसारी के यहां से मिले पैसे। जेएसएमडीसी के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थीं पूजा सिंघल । फिर आवंटित कोयले की होती थी तस्करी। एहसान के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियों का पता चला है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More