कृषि और अर्थव्यवस्था में पशुपालन का योगदान: आनंदीबेन पटेल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पशुपालन का हमारे देश की कृषि और अर्थव्यवस्था में विशेष योगदान रहा है। ये हमारी संसकृति का एक हिस्सा है। गाय की सेवा करना हमारी परम्पराओं का हिस्सा है। पशुओं को स्वस्थ बनाने की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्ही प्रयासों के कारण देश में दूध उत्पादन बढ़ा है। आनंदीबेन पटेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान, मथुरा के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होने कहा कि इण्डस्ट्री और खेती दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ पानी की खपत बहुत है। इन सेक्टर्स से जुड़े लोगों को जल संरक्षण के प्रति अभियान चलाकर जागरूक कराना चाहिए।

केंद्र सरकार  द्वारा कम पानी में सिंचाई के लिए ‘‘पर ड्राप मोर क्राप‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार  द्वारा भविष्य में देश को जलसंकट से बचाने के लिए ‘‘अमृत सरोवर योजना‘‘ के तहत प्रत्येक जनपद में तालाबों के निर्माण से जल संचयन में  सफलता मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान भी सफ़लता के साथ आगे बढ़ रहा है। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल ने मटकी में जलधारा अर्पित कर जल संरक्षण के संदेश के साथ किया।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को ‘‘श्री अन्न‘‘ का नाम दिया है और उनके प्रस्ताव  पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष-2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। स्वास्थय की दृष्टि से लाभकारी अन्न का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण के कार्यों और सामाजिक उन्नति में योगदान की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति उस देश की शिक्षा, अनुसंधान कार्यों सामाजिक विकास, स्वच्छता से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में उन्नति करने वाले देश आज विश्व के विकसित देशों में गिने जाते हैं।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है बना UP : राम नाईक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तीन दिनों के लिए लखनऊ प्रवास पर थे। वह अनेक कार्यक्रमों मे सहभागी हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने कहा कि 2014 उन्होने राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उस समय उन्होने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह यूपी को […]

Read More
Raj Dharm UP

कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार

जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर आर के यादव लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना […]

Read More
Raj Dharm UP

सरकार की योजनाओं में महिलाओं को सम्मान : राज्यपाल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-धन योजना,रसोई गैस योजना, मुद्रा योजना, गॉव में शौचालय की योजना इज्जत घर आदि के लागू होने से महिलाओं को सम्मान मिला है, जिससे उनको अपना रोजगार शुरू करने में सहायता मिल रही है। आनन्दी बेन सरदार वल्लभभाई पटेल […]

Read More