आम आदमी के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक निरन्तर संघर्ष करेगी: बृजलाल खाबरी

कांग्रेस पार्टी इस अप्रत्याशित वृद्धि का सख्त विरोध करती है: बृजलाल


लखनऊ। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से 50/- रुपये की वृद्धि देश की आम जनता पर गहरी चोट है। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा की ओर रुख करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जहां पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया जिसके विरोध में कांग्रेसजन धरने पर बैठ गये। अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आई है महंगाई अपने चरमोत्कर्ष पर है। आए दिन खाद्य वस्तुओं आटा, दाल, सरसो के तेल इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं परन्तु सरकार को देश की आम जनता की कोई परवाह नहीं है वह अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। जो कि देश की भोली भाली जनता पर सीधा कुठाराघात है।

खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रही है। कांग्रेस घरेल गैस के दामों में हुई अप्रत्यासित वृद्धि का सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं  लेती है तो कांग्रेस पार्टी अपने प्रदर्शन का और भी अधिक उग्र स्वारूप प्रदान करेगी। बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और SBI और LIC जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निवेश करने के लिए जबरिया मजबूर कर रही है। जिससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग की जनता की गाढ़ी कमाई की करोड़ों रूपये की बचत खतरे में पड़ गयी है। म जनता की गाढ़ी कमाई पर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने देगी और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, विकास श्रीवास्तव, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, संजय दीक्षित, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, श्रीमती सुशीला शर्मा, शहाना सिद्दीकी, डॉ. रेहान अहमद खान, अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, राकेश पाण्डेय, रंजीत यादव, शहनवाज खान, सुनील कुमार गौतम, प्रवीन खान, अख्तर अहमद खान, प्रज्ञा सिंह, के.के. शुक्ला, अनीस अख्तर मोदी, डॉ. सुधा मिश्रा, संजय मौर्या, सुमन प्रजापति, अंकित तिवारी, तनवीर फातिमा, वर्चस्व पाण्डेय, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, रूबीना रईस, साबरा खातून, शिवम त्रिपाठी, सुनीता रावत, सुषमा मिश्रा, डॉ. रिचा शर्मा, संजय श्रीवास्तव, परवेज मंसूरी, जितेन्द्र रावत, आलोक सिंह, हनीफ खान, अजय वर्मा, अयूब सिद्दीकी, विकास सक्सेना, अमन यादव, अकील अहमद खान, निजामुद्दीन, फरीद हुसैन, योगेश्वर सिंह, आफताब मोहसिन, मो. सानू, जावेद मलिक, मो. शरीफ, वेद प्रकाश राठौर, अमन सिंह चौहान, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More