चेक गणराज्य के मंत्री जान लिपावस्की से मिले जयशंकर

शाश्वत तिवारी


चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। उनकी यह यात्रा भारत और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करने वाली है। भारत की यात्रा के दौरान जान लिपावस्की के साथ चेक गणराज्य के संसद सदस्य, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उप मंत्री और एक उच्च स्तरीय आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। भारतीय विदेश मंत्री एसo जयशंकर और चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की ने सोमवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों पर चर्चा की।

व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों पर हुई चर्चा।

विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने कहा कि चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की का नई दिल्ली में स्वागत किया। हमारे बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध नियमित संपर्कों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमने व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमने आपूर्ति श्रृंखलाओं, डिजिटल विश्वास और पारदर्शिता की विश्वसनीयता पर भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग और अभिसरण (convergence) को आगे बढ़ाने का उल्लेख किया। साथ ही बहुपक्षीय मंचों पर अपने मजबूत सहयोग को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। यूरोप और भारत-प्रशांत क्षेत्र के विकास के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि जून 2022 में जयशंकर की चेक गणराज्य की यात्रा के बाद चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की भारत यात्रा पर आए हैं। इससे पहले इस साल जनवरी में जयशंकर की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने वियना में बैठक की थी।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More