मोदी सरकार ने अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए सिसोदिया को किया गिरफ्तार: संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देश भर में बढ़ती लोकप्रियता को रोकने और अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को यहाँ कहा कि देश में तानाशाह सरकार चल रही है।

इस तानाशाह सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। CBI को मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर, गांव, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला है जबकि उन पर 10 हजार करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। मोदी सरकार ने अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। अडानी की नौकरी करने वाली मोदी सरकार लाखों करोड़ रुपए के घोटाले में फंसी हुई। उससे ध्यान भटकाने के लिए सिसोदिया पर कार्रवाई की जा रही है।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अडानी को मोदी सरकार ने कोयला, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, सीमेंट, सी-पोर्ट और एयरपोर्ट दे दिया है। मोदी सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक सबकुछ दे दिया है। अडानी की कंपनियों में किसका कालाधन लगा है, अगर इसकी जांच हो जाएगी, तो प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो जाएगा। इसी वजह से सिसोदिया का मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा देश देख रहा है कि एक तरफ लाखों करोड़ रुपए की लूट करने वाला प्रधानमंत्री का मित्र अडानी है जिस पर CBI, सेबी, ईडी, इनकम टैक्स विभाग खामोश है और दूसरी तरफ लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले सिसोदिया को जेल में डाला जा रहा है।

एक दिन देश की जनता इंसाफ जरूर करेगी। यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में किसी की तानाशाही लंबे समय तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। इसके बावजूद हमारे पार्टी मुख्यालय के अंदर पुलिस भेजी गई और पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। मोदी सरकार की यह बहादुरी बेइमानों के खिलाफ क्यों नहीं सामने आती है? यह बहादुरी अडानी के खिलाफ क्यों नहीं दिखाते हैं?

Delhi

सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरेंगे नहीं राहुल : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र कर जो भी कार्रवाई करे वह डरने वाले नहीं हैं और भारती जनता पार्टी (BJP) सरकार की असलियत सामने लाने के लिए कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ती रहेगी। खड़गे ने कहा कि कायर, […]

Read More
Delhi

कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता: तोमर

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और विश्व बैंक की ओर से कृषि में उच्च शिक्षा को लेकर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि अमृत काल के दौरान […]

Read More
Delhi

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर […]

Read More