केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों के खिलाफ षड़यंत्र किया : BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की आबकारी नीति के सिलसिले में गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आज कहा कि स्कूलों के सामने शराब के ठेके खोल कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों के खिलाफ षड़यंत्र किया है। BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया ने अपने कमीशन के चक्कर में शराब के होलसेल कमीशन को दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया ताकि आम आदमी पार्टी मोटा पैसा कमा सके।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं उसके नेता आबकारी नीति को वापस लिये जाने का एक भी कारण नहीं बता पाये हैं। हमने पूछा कि ऐसी ब्लैक लिस्टेड कंपनियां जिन्हें ठेके नहीं दिये जा सकते थे, उन्हें ठेके कैसे मिले। हमने अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के बारे में कई सवाल पूछे लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। डॉ. पात्रा ने कहा कि 2014 से पहले केजरीवाल कहते थे कि हम दिल्ली में मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे, औरतों से पूछेंगे कि आप क्या चाहती हैं? अगर महिलाएं कहेंगी कि शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। तो बंद कर देंगे। लेकिन सरकार में आने के बाद कमीशन के लिए मंदिर के पास और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का षड़यंत्र किया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक शिक्षा मंत्री आबकारी नीति के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह आंख खोलने वाला और हैरान करने वाला मामला है। मनीष सिसौदिया ने बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति को मंत्रियों के सामने रखने से पहले शराब माफिया तक पहुंचाया। जिससे शराब माफिया अपने फायदे की नीतियों को अपना लें और हानि के विषय को बदल दिया जाए। प्रवक्ता ने कहा, कि ये वही आम आदमी पार्टी है जो पहले हर दिन लिस्ट निकालती थी कि देश में सबसे भ्रष्ट ये लोग हैं। आज अरविंद केजरीवाल उन लोगों के घर जा रहे हैं। जिनको सबसे भ्रष्ट बताया करते थे। उन्होंने कहा, कि स्कूल जो हिंदुस्तान के भविष्य को गढ़ता है, उस स्कूल के सामने शराब के ठेके खोले जा रहे हैं और उससे कमीशन लिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल आप हमारे देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More