पंचक के पांच प्रकार और उनके शुभ-अशुभ परिणाम

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में मुहूर्त (काल, समय) का विशेष महत्व माना गया है। मुहूर्त में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की गणना के आधार पर किसी भी कार्य के लिए शुभ-अशुभ होने पर विचार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता अनुसार, कुछ नक्षत्रों या ग्रह संयोग में शुभ कार्य करना बहुत ही अच्छा माना जाता है, वहीं कुछ नक्षत्रों में कोई विशेष कार्य करने की मनाही रहती है। धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद एवं रेवती भी ऐसे ही पांच नक्षत्रों का एक समूह है। धनिष्ठा के प्रारंभ होने से लेकर रेवती नक्षत्र के अंत समय को पंचक कहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक पांच प्रकार के होते हैं।

रोग : रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यों में ये पंचक अशुभ माना गया है।

राज : सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।

अग्नि : मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इन पांच दिनों में कोर्ट-कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। ये अशुभ होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।

मृत्यु : शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव से विवाद, चोट, दुर्घटना आदि होने का खतरा रहता है।

चोर : शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। विद्वानों के अनुसार, इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को सोमवार और मंगलवार के पंचक को माना जा सकता है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सरकारी कामों में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कार्यशैली में बदलाव

मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व […]

Read More