बुद्ध के ननिहाल देवदह में उत्खनन के लिए चिन्हित राजमहल टीले की सफाई शुरू

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल राजमहल की खुदाई के लिए चिन्हांकन पूरी करने के बाद मंगलवार को राजमहल टीले की सफाई शुरू कर दी गई है। उत्खनन, पुरातत्व उत्खनन विभाग कर्मचारी व अिधकारी आवासीय कैंप बना कर रह रहे हैं। विभाग ने पल -पल को कैमरे में कैद करने के लिए विभागीय फोटो ग्राफर भी भेजा है।

पुरातत्व उत्खनन अधिवेक्षण अधिकारी लखनऊ राम विनय ने बताया कि खुदाई के लिए चिन्हांकन करने के बाद कर्मचारियों द्वारा राजमहल टीले की साफ सफाई शुरु कर दी गई है। उत्खनन में लगे कर्मचारियों के लिए टेंट लगाया चुका है। जिसमें टीम के सदस्य रह रहे हैं। चिन्हित स्थल की साफ सफाई पूर्ण होने के बाद उत्खनन शुरु हो जाएगा। इस अवसर पर फोटो ग्राफर राजीव रंजन, सर्वेक्षक अनिल सिंह, मनमोहन डिमरी, जितेंद्र राव, अमित सिंह,प्रभुदयाल, प्रहलाद गौतम, बबलू तिवारी, महेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मी पटेल आदि उपस्थित रहे।

बनरसिहा कला देवदह में कब क्या हुआ ?

01-बनरसिहा कला में खुदाई 1992 में हुई। जिसमें मौर्य, शुंग व कुषाण कालीन अवशेष प्राप्त हुए।

02-वर्ष 2006 से देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद राव के नेतृत्व में प्रति वर्ष अक्तूबर में देवदह महोत्सव होने लगा।

03-पुरातत्व, राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने 88 एकड़ भूमि का सीमांकन एक व दो नवंबर 2017 को किया।

04-नवंबर 2018 में देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति नौतनवा ने देवदह के विकास के लिए मुड़ली चौराहे पर धरना दिया।

05-देवदह के टीलों की सच्चाई जानने के लिए सेमिनार का आयोजन 24 अगस्त 2019 को हुआ।

Purvanchal

सोनौली नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के लाले, नहीं है रोड नाली बिजली और पानी

देवांस जायसवाल महराजगंज। सोनौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले 5 साल हो चुके हैं, फिर भी अभी भी कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। जहां गांधीनगर के हरियाली पार्क का इलाका अधिकतम सुविधाओं से वंचित रहता है वहीं उसी वार्ड के पाठक टोला में नाली एवं रोड की अव्यवस्था […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Purvanchal

कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हें खान देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण […]

Read More