बुलंदशहर : इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • जनपद गोंडा में की थी जघन्य वारदात
  • एक ही परिवार के पांच लोगों को डकैती के दौरान उतारा था मौत के घाट
  • गोंडा जिले से एक लाख और बुलंदशहर से 25 हजार का था इनाम

ए अहमद सौदागर


लखनऊ। गोंडा जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या व बुलंदशहर जिले में हुई संगीन घटनाओं के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे सवा लाख के इनामी खूंखार बदमाश साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह को यूपी STF  ने बुलंदशहर में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।
मारा गया बदमाश फिरोजाबाद जिले के जसराना थानाक्षेत्र स्थित सजेती गांव का रहने वाला था।

उस पर हत्या और लूट के कई मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश ने गिरोह के साथ गोंडा जिले के काेतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त काे अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। जिसमें एक परिवार के पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। जबकि आठ लोग गंभीर बताया जा रहा है कि घायल हो गए थे। बदमाश पर गोंडा जिले से एक लाख रुपये और बुलंदशहर से 25 हजार रुपये का इनाम था।

बताया जा रहा है कि मारे गए इनामी द्वारा की गईं प्रमुख घटनाएं,

18 अगस्त 2001: गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। जिसमें घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी।

19 दिसंबर 2006:  अलीगढ के थाना छर्रा क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगो की हत्या करके डकैती डाली थी।

20 सितंबर 2014: बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करके सोने-चांदी के जेवरात, दोनाली बंदूक लूट लिया था।

20 अक्टूबर 2014:  बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर जेवरात व बंदूक लूट लिया था।

ASP, STF राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाश साहब सिंह घरों में डकैती व हत्या कर लूटपाट करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गिरोह का सदस्य था।

Analysis Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

EXCLUSIVE: योगी के भय से कुछ दिनों पहले गई थी मुख्तारी, अब चला गया मुख्तार…

यूपी के सीएम योगी क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन पर क्यों करते हैं करारा प्रहार ‘योगी नाम केवलम’ जपने के बाद भी नहीं मिल सकी थी जीते जी रियायत सियासत में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की दुनिया में रहते हुए राजनीति की ओर रुख किया। हालांकि वे सियासत में आकर भी अपनी ‘दबंग’ छवि […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः कौन था अंसारी और कहां से प्रचलन में आया ‘माफिया’ शब्द

‘बुलेट, बम और बैंक बैलेंस के विरोधी ‘बाबा’ के आने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था मुख्तार विनय प्रताप सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जरायम का एक और अध्याय बंद हो गया। पूर्वांचल का सबसे कुख्यात माफिया को बुंदेलखंड के बांदा जेल में हार्ट अटैक आया और उसका इंतकाल हो गया। इसकी खबर मिलते […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से हड़कंप

हार्ट अटेक से मौत होने की वजह आई सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। कई दिनों से बीमार चल रहे बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था और […]

Read More